फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka Government: Cabinet approves proposal to ban animal killing

श्रीलंका : पशु हत्या पर रोक लगाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मिली मंजूरी

Wed, 30 Sep 2020 03:26 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 30 Sep 2020 03:26 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka Government: Cabinet approves proposal to ban animal killing
श्रीलंका

श्रीलंका सरकार ने मंगलवार को देश में पशु हत्या पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। हालांकि, उन लोगों के लिए बीफ आयात करने का निर्णय लिया गया है, जो इसका सेवन करते हैं।

विज्ञापन

कैबिनेट प्रवक्ता केहलिया रामबुकवेला ने कहा, प्रस्ताव को कानून का रूप देने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पशु हत्या पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे आठ सितंबर को सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों के एक समूह ने पारित किया था। हालांकि कैबिनेट ने बीफ आयात करने और खाने वाले लोगों के लिए यह रियायती दर पर मुहैया कराने का भी निर्णय लिया है। बौद्धों की बहुलता के कारण श्रीलंका में पशु हत्या पर रोक की मांग उठती रही है।
विज्ञापन

70.10 फीसदी बौद्ध
2012 की जनगणना के अनुसार, दो करोड़ से ज्यादा आबादी वाले श्रीलंका में 70.10 प्रतिशत बौद्ध, 12.58 प्रतिशत हिंदू, 9.66 प्रतिशत मुस्लिम और 7.62 प्रतिशत ईसाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed