फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri lanka Crisis: IMF delegation to visit Colombo next week

Sri Lanka Crisis: अगले सप्ताह कोलंबो का दौरा करेगा IMF का दल, वित्तीय सुधारों पर चर्चा संभव

Sat, 20 Aug 2022 01:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 20 Aug 2022 01:08 PM IST
सार

श्रीलंका को अपने नागरिकों के लिए बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए आने वाले छह महीनों में करीब पांच बिलियन डॉलर की मदद की आवश्यकता है। जबकि, सरकार पर पहले से ही 51 बिलियन अमेरिकी डॉलर का विदेशी कर्ज बकाया है।

विज्ञापन
Sri lanka Crisis: IMF delegation to visit Colombo next week
श्रीलंका संकट - फोटो : Agency

विस्तार

श्रीलंका इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पिछले दिनों हुए देशव्यापी प्रदर्शनों, राजनैतिक उथल-पुथल के बाद भी देश की अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का एक शीर्ष प्रतिनिधिमंडल जल्द ही कोलंबो की यात्रा कर सकता है। माना जा रहा है कि आईएमएफ का दल सरकार के साथ कर्मचारी स्तर के समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अगले सप्ताह ही कोलंबो पहुंच सकता है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 24 से 31 अगस्त के दौरान आईएमएफ का दल कोलंबो की यात्रा कर सकता है। इस दौरान आर्थिक और वित्तीय सुधारों और नीतियों पर चर्चा संभव है। अधिकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य एक पैकेज पर एक कर्मचारी-स्तर के समझौते तक पहुंचने की दिशा में प्रगति करना है। दरअसल, आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका सरकार ने इसी साल जून में आईएमएफ के साथ संभावित राहत पैकेज पर बातचीत शुरू की थी। हालांकि, देश में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण वार्ता रुक गई थी।
विज्ञापन


पांच बिलियन डॉलर की श्रीलंका को जरूरत 
श्रीलंका को अपने नागरिकों के लिए बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए आने वाले छह महीनों में करीब पांच बिलियन डॉलर की मदद की आवश्यकता है। जबकि, सरकार पर पहले से ही 51 बिलियन अमेरिकी डॉलर का विदेशी कर्ज बकाया है, जिसमें से 28 बिलियन अमेरिकी डॉलर का 2027 तक भुगतान किया जाना है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रीलंका में मुद्रास्फीति जुलाई में बढ़कर 60.8 प्रतिशत हो गई, जो जून में 54.6 प्रतिशत थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed