{"_id":"5cbcd892bdec2214516f68e8","slug":"sri-lanka-ban-facebook-and-instagram-for-preventing-fake-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका ने फर्जी खबरों को रोकने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पाबंदी लगाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका ने फर्जी खबरों को रोकने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पाबंदी लगाई
Mon, 22 Apr 2019 03:33 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 22 Apr 2019 03:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
श्रीलंका सरकार ने विस्फोटों के बाद उसके बारे में झूठी खबरों पर रोक लगाने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों पर रविवार को पाबंदी लगा दी। राष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर पाबंदी का फैसला झूठी खबरें फैलने के बाद किया गया है।
विज्ञापन
सचिवालय ने कहा कि सुरक्षाबल इन विस्फोटों की सघन जांच कर रहे हैं और जांच पूरी होने तक सोशल मीडिया पर पाबंदी लगी रहेगी। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति मैत्रीपाला ने राष्ट्र से संयम एवं धैर्य बरतने तथा बेबुनियाद एवं झूठी खबरों से गुमराह नहीं होने की अपील की है।’’
विज्ञापन
सीएनएन की खबर है कि इस बीच फेसबुक ने अपनी संकट प्रतिक्रिया व्यवस्था को सक्रिय कर दिया है। इसके तहत घटना के बारे में खबरों का भंडार होता है और लोगों को यह बताने की इजाजत देता है कि वे सुरक्षित हैं और वे उन दोस्तों को ढूढ सकते हैं जो संभवत प्रभावित हुए हों।
विज्ञापन
श्रीलंका के कानून प्रवर्तन निकाय ने विस्फोटों के बाद लोगों से अपने घरों में ही रहने, विस्फोट स्थलों या अस्पतालों में नहीं जाने की अपील की है। उसने यह भी कहा कि भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जा रहे लोगों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रक्रियाओं के चलते प्रस्थान समय से कम से कम चार घंटे पहले आना होगा।