फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka: 23 Indian fishermen arrested for fishing, read some world news

श्रीलंका: मछली पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, पढ़ें दुनिया की चार खबरें

Fri, 15 Oct 2021 01:17 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कोलंबो, काठमांडो, टोक्यो, सांता बारबरा (अमेरिका)।
एजेंसी, कोलंबो, काठमांडो, टोक्यो, सांता बारबरा (अमेरिका)। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 15 Oct 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka: 23 Indian fishermen arrested for fishing, read some world news
मछुआरे - फोटो : पीटीआई

श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी पांच नौकाएं जब्त कर लीं। नौसेना ने उत्तरी प्रांत में पॉइंट पेद्रो क्षेत्र के वेट्टीलैकनी तट पर मछुआरों को गिरफ्तार किया। नौसेना के मुताबिक, श्रीलंकाई जलक्षेत्र में विदेशी मछुआरों द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़े जाने से स्थानीय मछुआरा समुदाय पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत श्रीलंका के मत्स्य संसाधनों की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए इन गतिविधियों को रोका जा रहा है। अभियान के दौरान मछली पकड़ने के उपकरण भी जब्त कर लिए गए। साथ ही बड़ी संख्या में मछली भी जब्त की गई हैं।

विज्ञापन

नेपाल : भक्तों के लिए दो साल बाद खुला तलेजू भवानी मंदिर

नेपाल में दो साल से कोविड-19 महामारी के कारण बंद तलेजू भवानी मंदिर के कपाट भक्तों के लिए फिर से खोल दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को बसंतपुर दरबार चौराहे के सभी कोनों तक श्रद्धालुओं की लंबी और घुमावदार कतारें लगी हुई देखी गईं। साल में एक बार महानवमी के दिन खुलने वाले तलेजू भवानी को नेवा की मुख्य देवी भी माना जाता है। मान्यता है कि वे बच्चों का उद्धार करने वाली देवी हैं।

इस साल स्थानीय क्लबों के समन्वय से बसंतपुर दरबार चौराहा पर्यवेक्षण कार्यालय ने मंदिर आने वाले भक्तों को मास्क और सेनेटाइजर वितरित किए। इस बीच, बृहस्पतिवार को सुबह 7:11 बजे शुभ मुहूर्त में तुलजा भवानी देवी को अनुष्ठानिक जुलूस के बीच हनुमान धोका दरबार क्षेत्र के मूलचौक क्षेत्र में ले जाया गया। देवी की मूर्ति को मूलचौक में रखा जाएगा जहां नवमी की मध्यरात्रि में 54 बकरियों और 54 नर भैंसों की बलि देकर विशेष पूजा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैलिफोर्निया के पहाड़ी क्षेत्र में आग, ग्रामीण मकानों और खेतों को खतरा

दक्षिणी कैलिफोर्निया के तटीय पहाड़ों के जंगल में फैली आग ने खेतों और ग्रामीण मकानों को खतरे में डाल दिया है। इस आग के कारण प्रमुख राजमार्ग भी बंद कर दिया गया। शुष्क हवाओं के कारण आग फैलने की आशंका भी बनी हुई है। एलिसल में लगी आग सांता बारबरा के पश्चिम में सांता यनेज पर्वतों में 57 वर्ग किलोमीटर से बड़े क्षेत्र में फैल गई। आग पर अभी तक सिर्फ 5 फीसदी ही काबू पाया गया है। जबकि कई मकान और खेत व इमारतें अब भी खतरे की जद में हैं।

विज्ञापन

जापान : राष्ट्रीय चुनाव के लिए संसद का निचला सदन भंग

जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने संसद का निचला सदन बृहस्पतिवार को भंग कर 31 अक्तूबर के राष्ट्रीय चुनावों का रास्ता साफ कर दिया है। किशिदा ने कहा कि वह अपनी नीतियों के लिए जनादेश चाहते हैं। संसद ने महज 10 दिन पहले ही उन्हें योशिहिदे सुगा के स्थान पर प्रधानमंत्री निर्वाचित किया था। सदन के अध्यक्ष, तादामोरी ओशिमा ने एक पूर्ण सत्र में दो संसदीय सदनों में से अधिक शक्तिशाली निचले सदन को भंग करने की घोषणा की। सत्तारूढ़ पार्टी के लिए समर्थन जुटाने का जिम्मा संभालने वाले किशिदा ने भरोसे एवं सहानुभूति की राजनीति करने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed