फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka: 16 people killed and thousands displaced due to heavy rains, read four important news of the world

श्रीलंका: भारी बारिश से 16 लोगों की मौत और हजारों हुए विस्थापित, पढ़ें दुनिया की चार महत्वपूर्ण खबरें

Thu, 11 Nov 2021 01:07 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 11 Nov 2021 01:07 AM IST
सार

श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन के चलते केंद्र ने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत डूबने और बिजली गिरने की वजह से हुई हैं। पांच हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और उन्होंने अपने रिश्तेदारों या सरकार के राहत शिविरों में शरण ली है।

विज्ञापन
Sri Lanka: 16 people killed and thousands displaced due to heavy rains, read four important news of the world
sri lanka flood - फोटो : bbc

विस्तार

श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। देश में लगभग एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि पांच हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और उन्होंने अपने रिश्तेदारों या सरकार के राहत शिविरों में शरण ली है।

विज्ञापन


केंद्र ने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत डूबने और बिजली गिरने की वजह से हुई हैं। एक शख्स के लापता होने की खबर भी है। श्रीलंका में अक्तूबर और नवंबर में आमतौर पर उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय रहता है। इस साल देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। आइए जानते हैं दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...
विज्ञापन

 

ईरान ने वियतनाम के तेल टैंकर को मुक्त किया

ईरान ने जब्त किए गए एक वियतनामी तेल टैंकर को मुक्त कर दिया है। इससे विश्व शक्तियों के साथ रद्द हुए परमाणु समझौते और बंद पड़ी बातचीत के बीच, ईरान से संबद्ध ताजा समुद्री टकराव खत्म होने की संभावना बढ़ गई है।

मरीनट्रैफिक डॉट कॉम से मिले आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि वियतनामी जहाज सोथिस ईरान के बांदर अब्बास बंदरगाह से निकलकर बुधवार को तड़के ओमान की खाड़ी में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पहुंच गया है। पोत वहां खड़ा नजर आया, लेकिन चालक दल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। यूएन में ईरान मिशन के प्रवक्ता शाहरुख नजेमी ने टैंकर के रवाना होने की पुष्टि की है।
 

चीन में बर्फीले तूफान से एक की मौत, स्कूल बंद

उत्तर-पूर्वी चीन में कई दिनों से जारी बर्फीले तूफान के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है और रेल सेवाएं रोक दी गई हैं। इस तूफान में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। लिओनिंग प्रांत और चीन के आंतरिक मंगोलिया क्षेत्र के कुछ शहरों में 50 सेंटीमीटर (20 इंच) से अधिक हिमपात दर्ज किया गया।

चीनी सरकारी मीडिया ने कहा कि आंतरिक मंगोलिया के एक शहर तोंगलियाओ में एक मौत हुई है। शहर में 46 घंटे तक हिमपात हुआ, जो 1951 के बाद हिमपात होने की सबसे लंबी अवधि है। जिलिन प्रांत में राजमार्गों में रातभर में लगभग 1,000 लोग फंस गए। कुछ राजमाग बंद भी कर दिए गए हैं।
 

विज्ञापन

अंतरिक्षयात्रियों को चांद पर भेजने का समय नासा ने बढ़ाया 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के अपने अभियान के समय को आगे बढ़ा कर इसे 2025 कर दिया है। इससे पहले नासा की योजना 2024 तक अंतरिक्षयात्रियों को चंद्रमा पर भेजने की थी।

नासा के प्रशासक बिल नीलसन ने इस अभियान में देरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके चंद्रमा के लिए अभियान में लैंडिग सिस्टम विकसित करने के लिए पर्याप्त धन मुहैया नहीं कराया। इसके अलावा जेफ बेजोस की रॉकेट कंपनी ‘ब्लू ओरिजिन’ की ओर से कानूनी चुनौतियों के कारण भी कार्य में व्यवधान हुआ।

नेपाल के सेना प्रमुख को ‘जनरल’ की मानद उपाधि

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को नेपाल के सेना प्रमुख प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना के जनरल की मानद उपाधि से नवाजा। नेपाल के सेना प्रमुख भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के आमंत्रण पर 4 दिन की भारत यात्रा पर हैं।

जनरल प्रभु राम शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर माल्यार्पण किया। वह दिल्ली पहुंचने के बाद सेना प्रमुख जनरल नरवणे से मिले। इसके साथ ही वे भारतीय सेना के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। प्रभु राम शर्मा को इसी साल सितंबर में नेपाल सेना का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

नेपाल-पश्चिम बंगाल के बीच बस सेवा एक साल बाद बहाल

पश्चिम बंगाल में सिलिगुड़ी और नेपाल में काठमांडो के बीच बस सेवा डेढ़ साल बाद मंगलवार को बहाल हो गई। कोरोना महामारी के चलते इस सेवा को बंद किया गया था। 45 सीटर बस सिलिगुड़ी जंक्शन बस अड्डे से कुछ यात्रियों को लेकर मंगलवार दोपहर शुरू हुई।

सिलिगुड़ी बस ओनर एंड बुकिंग एजेंट्स एसोसिएशन के मुताबिक यह बस काकरवीटा, लालगढ़, लौबिस होते हुए काठमांडो पहुंचेगी। इस बस से यात्रा करने वालों को टीके की दोनों खुराकें अनिवार्य रूप से लगी होनी चाहिए। इसके अलावा सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। बस मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को काठमांडो से दोपहर 3 बजे रवाना होगी और किराया 1500 रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed