फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spy Balloon Used US Internet Service to Send Data to China, an Official revealed

US: 'चीनी जासूसी गुब्बारे ने किया था अमेरिकी इंटरनेट सेवा प्रदाता का इस्तेमाल', अधिकारी का खुलासा

Sat, 30 Dec 2023 03:50 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 30 Dec 2023 03:50 PM IST
सार

US: अमेरिकी ने इस साल की शुरुआत में चीन के एक कथित जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था। इसको लेकर देश के एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि इस गुब्बारे ने नेविगेशन और स्थान से जुड़ा डाटा चीन भेजने के लिए अमेरिकी इंटरनेट सेवा प्रदाता का इस्तेमाल किया था। 
 

विज्ञापन
Spy Balloon Used US Internet Service to Send Data to China, an Official revealed
शी जिनपिंग, जो बाइडन - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

साल 2023 की शुरुआत में अमेरिका से गुजरने वाले चीनी जासूसी गुब्बारे ने नेविगेशन और स्थान से जुड़े आंकड़ों (डाटा) को बीजिंग भेजने के लिए एक अमेरिकी इंटरनेट सेवा प्रदाता का इस्तेमाल किया था। सीएनएन ने अपनी खबर में एक अधिकारी के हवाले से यह दावा किया है।  

विज्ञापन

इंटरनेट सेवा प्रदाता की पहचान का नहीं किया खुलासा
अधिकारी ने दावा किया कि यह नेटवर्क कनेक्शन अमेरिकी खुफिया समुदाय के लिए एक ऐसा जरिया बनकर उभरा, जिससे वह गुब्बारे के स्थान को ट्रैक करने और इसके पारगमन के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर सकते थे। हालांकि, उन्होंने इंटरनेट सेवा प्रदाता की पहचान का खुलासा नहीं किया है। गुब्बारे में बीजिंग के साथ संवाद करने की क्षमता थी, क्योंकि यह अमेरिका को पार रहा था। इससे पहले एनबीसी न्यूज ने भी बताया कि गुब्बारा संचार के लिए एक अमेरिकी इंटरनेट नेटवर्क पर निर्भर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया डाटा भेजने के लिए नहीं किया नेटवर्क कनेक्शन का इस्तेमाल
अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, नेटवर्क कनेक्शन का इस्तेमाल खुफिया डाटा चीन वापस भेजने के लिए नहीं किया गया था। इसके बजाय, गुब्बारे ने बाद में इमेजरी और अन्य डाटा सहित ऐसी जानकारी संग्रहित की। अमेरिका ने फरवरी में चीनी जासूसी गुब्बारे को सफलतापूर्वक मार गिराया था, ताकि संग्रहित जानकारी का व्यापक विश्लेषण किया जा सके। 

विज्ञापन

जासूसी गुब्बारे को 'मौसम उपकरण' बताता है चीन
एफबीआई और राष्ट्रीय खुफिया कार्यालय के निदेशक दोनों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सीएनएन ने प्रतिक्रिया के लिए वाशिंगटन में चीनी दूतावास से भी संपर्क किया। चीन लगातार दावा करता रहा है कि यह मौसम से जुड़ी जानकारी जुटाने वाला उपकरण था जो रास्ते से भटक गया था।

जासूसी गुब्बारे पर खबर में पहले क्या कहा गया था
इससे पहले सीएनएन ने अपनी खबर में बताया था कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने विश्लेषण में पाया कि जासूसी गुब्बारा चीनी सेना के एक व्यापक निगरानी कार्यक्रम का हिस्सा था। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, बीजिंग ने हाल के वर्षों में पांच महाद्वीपों में इस तरह के दो दर्जन से अधिक मिशन किए थे। पिछली खबरों में इस बात के संकेत दिए गए थे कि चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के नेताओं का इरादा गुब्बारे को अमेरिका में उड़ाना नहीं था और उन्होंने निगरानी कार्यक्रम के ऑपरेटर्स को फटकार लगाई।

गुब्बारे को लेकर बाइडन ने जिनपिंग पर साधा था निशाना
राष्ट्रपति जो बाइडन ने जून में चीन के सर्वोच्च नेता शी जिनपिंग पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जिनपिंग गुब्बारे की अमेरिका में मौजूदगी के सवाल से यह कहते हुए बच रहे हैं कि उन्हें पता नहीं था कि गुब्बारा वहां है। सीएनएन की खबर के मुताबिक, बाइडन ने शी की तुलना उन तानाशाहों से की थी जो महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से अनजान होने पर शर्मिंदा हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed