{"_id":"64fa923e855397411908b656","slug":"spain-president-tests-positive-for-covid19-skips-g20-summit-in-new-delhi-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20: कोरोना संक्रमित हुए स्पेन के राष्ट्रपति, जी20 सम्मेलन में भारत नहीं आने वाले तीसरे नेता बने","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
G20: कोरोना संक्रमित हुए स्पेन के राष्ट्रपति, जी20 सम्मेलन में भारत नहीं आने वाले तीसरे नेता बने
Fri, 08 Sep 2023 08:59 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 08 Sep 2023 08:59 AM IST
सार
स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज, नई दिल्ली में होने जा रही बैठक में शामिल ना होने वाले जी20 के तीसरे नेता हैं। इनसे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके चलते अब वह भारत में होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। पेड्रो सांचेज को जी20 की बैठक में शामिल होने भारत आना था, लेकिन अब उनका यह दौरा रद्द हो गया है।
बैठक में शामिल ना होने वाले तीसरे नेता
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सांचेज ने लिखा कि 'इस दोपहर को मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, ऐसे में मैं जी20 बैठक के लिए दिल्ली नहीं आ सकूंगा। हालांकि, मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।' राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज की जगह अब स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कालविनो, आर्थिक मामलों के मंत्री और विदेश मामलों के मंत्री जी20 बैठक में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज, नई दिल्ली में होने जा रही बैठक में शामिल ना होने वाले जी20 के तीसरे नेता हैं। इनसे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं।
सम्मेलन के लिए नई दिल्ली तैयार
नई दिल्ली के भारत मंडपम में जी20 सम्मेलन के लिए मंच तैयार है। यह पहली बार है कि भारत की अध्यक्षता में जी20 की बैठक हो रही है। जी20 सम्मेलन के सफल आयोजन के जरिए भारत अपनी सॉफ्ट पावर दुनिया को दिखाना चाहता है। यही वजह है कि भारत की कोशिश है कि यह सम्मेलन यादगार रहे। दुनिया के कई बड़े नेता इस सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं।
विज्ञापन
भारत ने बीते साल एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता हासिल की थी। इसके बाद से भारत देश के 60 शहरों में 200 बैठकें आयोजित कर चुका है। अब जी20 का 18वां शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन में भारत जी20 की अध्यक्षता ब्राजील को सौंपेगा। 2024 में ब्राजील के बाद 2025 में दक्षिण अफ्रीका को जी20 की अध्यक्षता मिलेगी। साल 1999 में जी20 समूह का गठन किया गया था। वैश्विक आर्थिक स्थायित्व को कायम रखने के उद्देश्य से मध्य आय वर्ग वाले देशों ने इसकी शुरुआत की गई थी।