फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   spain pm pedro sanchez halts public duties after wife accused of corruption

Spain: पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पीएम ने दिए राजनीति छोड़ने के संकेत, बोले- 'रुककर सोचने की जरूरत'

Thu, 25 Apr 2024 08:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 25 Apr 2024 08:00 AM IST
सार

समाजवादी नेता सांचेज ने बुधवार को कहा कि उनकी पत्नी के खिलाफ लगे आरोप झूठे हैं। हालांकि उन्होंने सोमवार तक अपने सभी सार्वजनिक दायित्वों को निभाने पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
spain pm pedro sanchez halts public duties after wife accused of corruption
स्पेन के पीएम अपनी पत्नी के साथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इसके बाद पीएम सांचेज ने अपने सभी सरकारी काम रोक दिए हैं और कहा है कि उन्हें रुककर सोचने की जरूरत है। पीएम सांचेज ने संकेत दिए हैं कि वे राजनीति छोड़ भी सकते हैं। पीएम सांचेज की पत्नी बेगोना गोमेज के खिलाफ न्यायिक जांच शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


स्पेन के पीएम ने दिए राजनीति छोड़ने के संकेत
समाजवादी नेता सांचेज ने बुधवार को कहा कि उनकी पत्नी के खिलाफ लगे आरोप झूठे हैं। हालांकि उन्होंने सोमवार तक अपने सभी सार्वजनिक दायित्वों को निभाने पर रोक लगा दी है। सोमवार को वह मीडिया के सामने आएंगे और अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। सांचेज ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'मुझे थोड़ा रुककर सोचने की जरूरत है। मुझे तुरंत इस सवाल का जवाब ढूंढने की जरूरत है कि क्या मुझे सरकार का नेतृत्व जारी रखना चाहिए या फिर इस सम्मान को त्याग देना चाहिए।'
विज्ञापन


यूनियन ने लगाए पीएम की पत्नी पर आरोप
पीएम पेड्रो सांचेज सार्वजनिक जिम्मेदारियां नहीं निभा रहे हैं और जनता की नजरों से भी दूर हैं। पेड्रो सांचेज ने पत्नी गोमेज के खिलाफ मानोस लिमपियास नामक एक यूनियन ने आरोप लगाए हैं। यह यूनियन कानूनी मामलों के प्लेटफॉर्म की तरह भी काम करती है और बिजनेस डील्स को प्रभावित करने में भी इस यूनियन की भूमिका है। इस यूनियन के नेता मिगेल बर्नाड रेमोन हैं, जो कि एक दक्षिणपंथी नेता हैं। स्पेन में कानून है कि भ्रष्टाचार के मामलों में कोई भी मामला दर्ज कर सकता है, भले ही वह भ्रष्टाचार के मामले में सीधे शामिल न हो। आरोपों के बाद गोमेज के खिलाफ लगे आरोपों की जांच शुरू हो गई है। हालांकि इसे लेकर जानकारी नहीं दी गई है। स्पेन के न्याय मंत्री फेलिक्स बोलानोस ने भी गोमेज के खिलाफ लगे आरोपों को गलत बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed