फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spain Court British Indian acquitted Plane Blow up Threat alleged Taliban Connection

Spain: ब्रिटिश-भारतीय शख्स को राहत, विमान उड़ाने की धमकी मामले में अदालत से बरी; मजाक में कहा था- तालिबान से..

Sat, 27 Jan 2024 05:48 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 27 Jan 2024 05:48 PM IST
सार

ब्रिटिश-भारतीय शख्स को स्पेन की एक अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने विमान को उड़ाने की धमकी मामले में आरोपी शख्स को बरी कर दिया। इस आदमी ने खुद को मजाक में तालिबानी भी बताया था, जो इसे काफी महंगा पड़ा और अदालतों के चक्कर शुरू हो गए।

विज्ञापन
Spain Court British Indian acquitted Plane Blow up Threat alleged Taliban Connection
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेन की एक अदालत में ब्रिटिश-भारतीय शख्स को बड़ी राहत मिली है। इस शख्स पर विमान उड़ाने की धमकी देने के आरोप लगे थे। अपने दोस्तों के साथ बैठे शख्स ने खुद को मजाक में ही तालिबान का सदस्य करार दिया था। लंदन के गैटविक से स्पेन के मिनोर्का तक जाने वाले विमान को उड़ाने की धमकी दी गई थी। मामला 2022 में दर्ज किया गया था। आदित्य वर्मा नाम के आरोपी ने जुलाई, 2022 में दोस्तों के बीच कहा था कि वह विमान को उड़ा देगा। धौंस जमाने के लिए उसने मजाक में ही खुद को तालिबान का सदस्य बताया था। बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया कि उसने यह मजाक निजी स्नैपचैट ग्रुप में किया था। उसका इरादा कानून व्यवस्था भंग करना या विमान में धमाके का नहीं था।
विज्ञापन


अदालत ने कहा- वास्तविक खतरा नहीं
रिपोर्ट के मुताबिक मैड्रिड की अदालत में शुक्रवार को पारित फैसले में न्यायाधीश ने कहा, वास्तविक खतरा नहीं पाया गया क्योंकि शख्स के पास से विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। घटना के करीब डेढ़ साल के बाद स्पेन की राजधानी में राष्ट्रीय न्यायालय के इस फैसले में न्यायाधीश ने कहा, दक्षिण पूर्वी लंदन में आने वाले इलाके- केंट के ऑरपिंगटन में रहने वाले आदित्य वर्मा को आरोपों से मुक्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


यात्री विमान के बगल में दो स्पैनिश एफ-18 लड़ाकू जेट भेजे गए
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक विमान में सवार होने से पहले उसने दोस्तों को संदेश भेजा था। उसे ब्रिटेन के सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटिश सुरक्षा सेवा ने इस संदिग्ध संदेश को स्पैनिश अधिकारियों को भेजा। इस कार्रवाई के समय ईजी जेट विमान उड़ान भर रहा था। एहतियात के रूप में इस यात्री विमान के बगल में दो स्पैनिश एफ-18 लड़ाकू जेट भेजे गए।  एक विमान मिनोर्का में लैंडिंग तक पीछा करता रहा। स्पेन में एयरपोर्ट पर विमान की सघन तलाशी के बाद 18 साल के आरोपी आदित्य वर्मा को गिरफ्तार किया गया। उसे स्पेनिश पुलिस सेल में दो दिन बंद रखने के बाद जमानत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नैपचैट एन्क्रिप्टेड एप, इसके बावजूद संदेश कैसे बाहर आया
इस मामले में अहम सवाल यह भी उठा कि स्नैपचैट एक एन्क्रिप्टेड एप होने के बावजूद संदेश कैसे बाहर आया। एक दलील यह दी गई कि गैटविक के वाई-फाई नेटवर्क पर मैसेज इंटरसेप्ट किया जा सकता था। हालांकि, हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बीबीसी न्यूज़ को बताया कि उसके नेटवर्क में ऐसा करने की क्षमता नहीं है। न्यायाधीश ने कहा कि स्नैपचैट पर भेजा गया संदेश, इंग्लैंड के सुरक्षा तंत्र ने संदेश को पकड़ा, लेकिन इसके कारण अज्ञात हैं। संदेश उस समय सामने आया जब विमान फ्रांसीसी हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहा था। 


कंपनी ने कहा- मामला व्यक्तिगत, एनक्रिप्शन पर टिप्पणी से इनकार
ब्रिटेन के अधिकारियों को यह संदेश कैसे मिला, उन्होंने उड़ान के बीच में विमान में सुरक्षा को लेकर कैसे सतर्क किया? इन सवालों पर न्यायाधीश ने कहा, इस मुकदमे में इससे जुड़े साक्ष्य शामिल नहीं। इस मामले में स्नैपचैट प्रवक्ता ने कहा, उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म घटना को 'व्यक्तिगत' मानता है। इस मामले में क्या हुआ है, कंपनी इस पर टिप्पणी नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed