{"_id":"681066b95ef8425619004bdd","slug":"spain-and-portugal-scramble-to-restore-electricity-after-still-unexplained-power-outage-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Power Outage: स्पेन-पुर्तगाल में ब्लैकआउट की वजह अभी भी पता नहीं, साइबर हमले की आशंका से इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Power Outage: स्पेन-पुर्तगाल में ब्लैकआउट की वजह अभी भी पता नहीं, साइबर हमले की आशंका से इनकार
Tue, 29 Apr 2025 12:18 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:18 PM IST
सार
स्पेन के आपदा प्रबंधन कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने भूमिगत रेलों और मेट्रों में फंसे करीब 35 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला। ऐसे ही हालात कुछ पुर्तगाल में भी रहे। मोबाइल फोन बंद होने की वजह से बैट्री से चलने वाली रेडियो की डिमांड बढ़ गई।
विज्ञापन
बिजली गुल होने से अंधेरे में डूबा देश
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूरोपीय देश स्पेन और पुर्तगाल सोमवार को पावर ब्लैकआउट की समस्या से जूझ रहे थे और पुर्तगाल में मंगलवार सुबह तक भी कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी है। स्पेन में लगभग 99 प्रतिशत इलाकों में बिजली आपर्ति बहाल हो गई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को ब्लैकआउट के चलते इन देशों में हवाई सेवा और मेट्रो सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। मोबाइल कम्युनिकेशन और एटीएम भी बंद पड़ गए। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अभी भी बिजली जाने की वजह पता नहीं चल सकी है।
थम गई जिंदगी की रफ्तार
स्पेन के इलेक्ट्रिसिटी ऑपरेटर रेड इलेक्ट्रा ने बताया है कि 99 प्रतिशत इलाकों में ऊर्जा आपूर्ति शुरू हो गई है, लेकिन कुछ इलाके ऐसे रहे, जहां पूरी रात बिजली नहीं आ सकी और लोगों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी। कुछ जगहों पर 16 घंटे बीतने के बाद भी मोबाइल फोन सेवाएं सामान्य नहीं हो सकी हैं। अचानक ब्लैकआउट होने से कई लोग मेट्रो में फंस गए थे। इसके कारण कई लोगों को घंटों पैदल चलकर घर जाना पड़ा तो कई ने ट्रेन स्टेशन और एयरपोर्ट्स पर ही रात गुजारी। ब्लैकआउट के दौरान सड़कें और बाजार खाली रहे।
ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: रूस के उप विदेश मंत्री ने भारतीय राजदूत से की मुलाकात, कहा- आतंकवाद का मिलकर करेंगे मुकाबला
विज्ञापन
ब्लैकआउट की वजह अभी साफ नहीं
स्पेन के आपदा प्रबंधन कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने भूमिगत रेलों और मेट्रों में फंसे करीब 35 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला। ऐसे ही हालात कुछ पुर्तगाल में भी रहे। मोबाइल फोन बंद होने की वजह से बैट्री से चलने वाली रेडियो की डिमांड बढ़ गई। साथ ही बड़ी संख्या में लोग बैकअप जेनरेटर खरीदते देखे गए। कई लोगों ने हालात को देखते हुए खाने-पीने का स्टॉक जमा कर लिया। बिजली न होने की वजह से बैंकिंग गतिविधियां भी बुरी तरह से प्रभावित हुईं। गौरतलब है कि पावर ब्लैकआउट की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। साइबर हमले की आशंका से भी पुर्तगाल की सरकार ने इनकार किया है। वहीं स्पेन की सरकार का कहना है कि वे इसकी वजह का पता लगाने में जुटे हैं।
ये भी पढ़ें- Canada: कनाडा में चार दिनों से लापता भारतीय छात्रा का शव मिला, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी