फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Deputy Foreign Minister of Russia met the Indian Ambassador, said- we will fight terrorism together

Pahalgam Attack: रूस के उप विदेश मंत्री ने भारतीय राजदूत से की मुलाकात, कहा- आतंकवाद का मिलकर करेंगे मुकाबला

Tue, 29 Apr 2025 10:48 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: बशु जैन Updated Tue, 29 Apr 2025 10:48 AM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद भारत के आतंकवाद के खिलाफ रूख का सभी देश समर्थन कर रहे हैं। 28 अप्रैल को उप विदेश मंत्री आंद्रे रुडेंको ने भारत के राजदूत विनय कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत के साथ मिलकर वैश्विक आतंकवादी खतरे का मुकाबला करने के लिए रूस की तत्परता की पुष्टि की।

विज्ञापन
Deputy Foreign Minister of Russia met the Indian Ambassador, said- we will fight terrorism together
भारत और रूस प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : FERRPIC

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भारत को दुनियाभर के देशों का साथ मिल रहा है। रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुडेंको ने भारतीय राजदूत विनय कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत-रूस मिलकर वैश्विक आतंकवादी खतरे का मुकाबला करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रूस के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा कि 28 अप्रैल को उप विदेश मंत्री आंद्रे रुडेंको ने भारत के राजदूत विनय कुमार से मुलाकात की। भारत के साथ मिलकर वैश्विक आतंकवादी खतरे का मुकाबला करने के लिए रूस की तत्परता की पुष्टि की गई। बताया जाता है कि अधिकारियों ने वर्तमान द्विपक्षीय मुद्दों और आगामी राजनीतिक संपर्कों के कार्यक्रम के साथ-साथ दक्षिण एशियाई क्षेत्र की सामान्य स्थिति पर चर्चा की। इसमें कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को लेकर भी बात हुई। 

ये भी पढ़ें:  'पहलगाम हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय एकजुटता आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलेरेंस का सबूत, यूएन में भारत का बयान

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है। एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय निवासी हैं।


हथियारबंद आतंकवादी 'मिनी स्विट्जरलैंड' में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, खच्चर की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान से यूएन चीफ की अपील; आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने को कहा

भारत ने लिए थे पांच कड़े फैसले
पहलगाम हमले के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम को नई दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 1960 की सिंधु जल संधि पर रोक लगाने, अटारी में एकीकृत जांच चौकी को तत्काल प्रभाव से बंद करने का भी फैसला किया। यह घोषणा की गई कि दक्षेस वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए ऐसे किसी भी वीजा को रद्द माना जाएगा।

शाह ने किया सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन
गृह मंत्री शाह ने व्यक्तिगत रूप से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी भारत छोड़ने के लिए तय समय सीमा से अधिक देश में न रहे। मुख्यमंत्रियों को अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने तथा उनका वापसी सुनिश्चित करने को भी कहा गया। इसके बाद केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने भी सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि जिन पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया गया है, वे तय समय सीमा तक भारत छोड़ दें। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed