फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SpaceX fires Employees over internal letter criticizing CEO Elon Musk

Spacex: स्पेस एक्स ने एलन मस्क की आलोचना करने वाले कर्मचारियों को निकाला

Sun, 19 Jun 2022 01:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 19 Jun 2022 01:41 AM IST
सार

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि स्पेस एक्स के कितने कर्मचारियों की नौकरियां गई हैं, लेकिन ई-मेल के मुताबिक, आचार संहिता के उल्लंघन में यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
SpaceX fires Employees over internal letter criticizing CEO Elon Musk
एलन मस्क। - फोटो : ANI

विस्तार

टेस्ला के सीईओ व अरबपति कारोबारी एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने अपने कई कर्मचारियों को निकाल दिया है। इन कर्मचारियों की गलती यह थी कि उन्होंने एक खुला पत्र लिखते हुए मस्क के व्यवहार की आलोचना की और लिखा कि मस्क ने हाल के हफ्तों में कर्मचारियों का ध्यान भटकाने और उन्हें शर्मिंदा करने वाले कई कदम उठाए हैं।

विज्ञापन


सबसे पहले, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने तीन कर्मचारियों की सूचना के आधार पर उनकी पहचान उजागर किए बिना यह खबर प्रकाशित की। इसके बाद स्पेस एक्स कंपनी की अध्यक्ष ग्वेने शॉटवेल के एक ई-मेल का हवाला देते हुए कहा कि कंपनी ने उन कर्मचारियों की सेवाएं खत्म कर दी हैं, जिन्होंने पत्र पर हस्ताक्षर किए और इसे प्रसारित किया।
विज्ञापन


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि स्पेस एक्स के कितने कर्मचारियों की नौकरियां गई हैं, लेकिन ई-मेल के मुताबिक, आचार संहिता के उल्लंघन में यह कार्रवाई की गई है। इनकी सेवाएं भारतीय समयानुसार शुक्रवार को खत्म कर दी गईं। इसी  दिन मस्क ने पहली बार ट्विटर कर्मियों को संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करने को बहुत से काम हैं, ऐसी अति सक्रियता आवश्यक नहीं
स्पेस एक्स की अध्यक्ष ग्वेने शॉटवेल ने अपने ई-मेल में लिखा कि पत्र की वजह से कई कर्मचारी असहज और भयभीत हुए तथा वे आक्रोशित महसूस कर रहे थे। उन पर ऐसे दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाला जा रहा था, जो उनके विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करता था। उन्होंने लिखा, हमारे पास करने के लिए बहुत अहम कार्य हैं, इस तरह की अति सक्रियता जरूरी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed