फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spacecraft carrying Russian humanoid robot docks at International Space Station says NASA

आदमकद रोबोट को लेकर रूस का यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा

Tue, 27 Aug 2019 10:59 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 27 Aug 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Spacecraft carrying Russian humanoid robot docks at International Space Station says NASA
रूसी ह्यूमनॉइड रोबोट - फोटो : social media

मानव जैसा दिखने वाला एक आदमकद रोबोट को लेकर गया रूस का अंतरिक्ष यान मंगलवार को सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गया। इसके पहले सप्ताहांत में यह कोशिश नाकाम रही थी। नासा टीवी के उद्घोषक ने रूस के यान के पहुंचने की पुष्टि की।

विज्ञापन


इस आदमकद रोबोट का नाम ‘फेडोर’ (फाइनल एक्सपेरीमेंटल डिमॉन्स्ट्रेशन ऑब्जेक्ट रिसर्च) है। यह इंसानी गतिविधि की नकल करता है और यह एक ऐसा गुण है जो इसे यहां कार्य करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


यह यान बृहस्पतिवार को सोयूज एमएस-14’ अंतरिक्ष यान के जरिए दक्षिणी कजाखस्तान स्थित एक रूसी प्रक्षेपण केंद्र से रवाना हुआ था और यह सात सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रहेगा। यह यान वहां अंतरिक्षयात्रियों की मदद करना सीखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिक्ष में जानेवाला ‘फेडोर’ पहला रोबोट नहीं है। 2011 में नासा ने ‘रोबोनॉट 2’ भेजा था। इसमें आई तकनीकी खामी की वजह से यह 2018 में धरती पर वापस आ गया था। इसके अलावा 2013 में जापान ने एक छोटा रोबोट ‘किरोबो’ भेजा था।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र 1998 में अंतरिक्ष में स्थापित किया गया था। तब से यह 17,500 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी का चक्कर लगा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed