{"_id":"618f41b587e70b577677f276","slug":"space-traveler-glen-de-vries-who-travelled-with-canadian-actor-william-shatner-dies-in-plane-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिक्ष यात्री ग्लेन डि व्राइज की मौत: अभिनेता विलियम शैटनर के साथ यात्रा कर आए थे चर्चा में, जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन से भरी थी उड़ान ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अंतरिक्ष यात्री ग्लेन डि व्राइज की मौत: अभिनेता विलियम शैटनर के साथ यात्रा कर आए थे चर्चा में, जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन से भरी थी उड़ान
Sat, 13 Nov 2021 10:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यू जर्सी
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यू जर्सी
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:10 AM IST
सार
13 अक्तूबर को हुई इस अंतरिक्ष यात्रा के बाद विलियम शैटनर अब तक के सबसे उम्रदराज अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। शैटनर के साथ डि व्राइज ने भी भरी थी उड़ान।
विज्ञापन
अंतरिक्ष यात्री ग्लेन डि व्राइस की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले महीने ही हॉलीवुड के अभिनेता विलियम शैटनर के साथ अंतरिक्ष यात्रा करने वाले अमेरिकी बिजनेसमैन ग्लेन डि व्राइज की एक विमान हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा संयुक्त राज्य अमेरिकी का न्यू जर्सी के एक जंगली इलाके में उस समय हुआ जब न्यूयॉर्क के रहने वाले डि व्राइज अपने साथी थॉमस पी फिशर के साथ एक छोटे विमान सेसना 172 से उड़ान भर रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, डि व्राइज एक निजी पायलट थे तो थॉमस पी फिशर एक विमान प्रशिक्षण स्कूल के मालिक थे। डि व्राइज ने 13 अक्तूबर को 90 साल के कनाडाई अभिनेता विलियम शैटनर के साथ अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी। यह उड़ान दस मिनट की थी, जो जेफ बेजोस ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड अंतरिक्षयान से भरी गई थी।
विज्ञापन