{"_id":"67590684436af2df7e0faef9","slug":"south-korean-president-yoon-suk-yeol-s-office-raided-over-failed-martial-law-report-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Korea: मार्शल लॉ को लेकर राष्ट्रपति के कार्यालय पर छापेमारी, पूर्व रक्षा मंत्री ने की जान देने की काेशिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Korea: मार्शल लॉ को लेकर राष्ट्रपति के कार्यालय पर छापेमारी, पूर्व रक्षा मंत्री ने की जान देने की काेशिश
Wed, 11 Dec 2024 08:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 11 Dec 2024 08:57 AM IST
सार
इससे पहले एक संसदीय सुनवाई के दौरान सेना के एक कमांडर क्वाक जोंग-क्युन ने मंगलवार को कहा कि उन्हें किम योंग-ह्यून से सेना को संसद की तरफ भेजने का सीधा आदेश मिला था। किम ने उन्हें निर्देश दिया था कि 300 सदस्यों वाली संसद में सांसदों को घुसने से रोकना है, ताकि यून के मार्शल लॉ को हटाने के लिए जरूरी 150 वोट न जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक योल के कार्यालय पर बुधवार को पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी देश में मार्शल लॉ लागू करने के मामले की जांच के तहत की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, सियोल मेट्रोपॉलिटन पुलिस और नेशनल असेंबली पुलिस गार्ड्स के कार्यालयों पर भी छापे मारे गए हैं। इस बीच दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को मार्शल लॉ की सलाह देने वाले पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या करने की कोशिश की। किम ने मंगलवार रात पूर्वी सोल में डोंगबू हिरासत केंद्र के बाथरूम में इनरवियर से बनाई गई रस्सी से खुद को फांसी लगाने की कोशिश की। गनीमत रही कि उन्हें बचा लिया गया और अब उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
इससे पहले मार्शल लॉ को लागू करने वाले अधिकारियों पर गाज गिरनी जारी है। इसके तहत दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के आयुक्त जनरल चो जी हो और पुलिस अफसर किम बॉन्ग सिक पर भी कार्रवाई की गई है। दोनों को सोल के नैमदेमुन पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के दोनों उच्चाधिकारियों के खिलाफ राजधानी सोल में स्थित संसद के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करने का आरोप है, जिसे सांसदों को अंदर घुसने से रोकने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। तब सांसदों का एक बड़ा समूह राष्ट्रपति यून की तरफ से लगाए गए मार्शल लॉ को हटाने के लिए संसद में वोटिंग करना चाहते थे। हालांकि, पुलिसबल की तैनाती की वजह से उन्हें मुख्य दरवाजे से एंट्री नहीं मिली थी। बाद में सांसद खिड़कियों और अन्य रास्तों से संसद में घुसे।
विज्ञापन
इस पूरे घटनाक्रम के बाद राष्ट्रपति यून ने अपने रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। बाद में उन्हें मार्शल लॉ के फैसले में उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, किम योंग-ह्यून पर यात्रा प्रतिबंध भी लगा दिया गया है और मामले की जांच चल रही है। वहीं रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को तीन वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया, जो इस ऑपरेशन में शामिल थे।