फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea: Samsung official Lee Jae yong imprisoned on corruption charges released on parole

दक्षिण कोरिया: भ्रष्टाचार के आरोप में कैद सेमसंग के अधिकारी ली जेई योंग पैरोल पर किए गए रिहा

Sat, 14 Aug 2021 06:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सियोल
एजेंसी, सियोल Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 14 Aug 2021 06:11 AM IST
सार

  • कंपनी की ताकत उजागर, ली ने अपने किए के लिए लोगों से माफी मांगी
  • यह कृत्य भ्रष्टाचार का था जिसकी वजह से दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति को 2017 में अपने पद से हटना पड़ा था

विज्ञापन
South Korea: Samsung official Lee Jae yong imprisoned on corruption charges released on parole
Samsung chief Lee Jae-Yong Arrested In Corruption Probe

विस्तार

भ्रष्टाचार के आरोप में कैद सेमसंग के अधिकारी ली जेई योंग शुक्रवार को पैरोल पर रिहा किए गए। उन्हें यह राहत सजा मिलने के एक साल भीतर मिली है। इस राहत को विरोधी कथित तौर पर कोरिया में सेमसंग के बढ़ते प्रभाव और कॉरपोरेट जगत में भ्रष्टाचार करने वाले मालिकों के प्रति नरम रुख के रूप में देख रहे हैं।

विज्ञापन


कंपनी की ताकत उजागर, ली ने अपने किए के लिए लोगों से माफी मांगी
ली सियोल के नजदीक जेल के दरवाजे से बाहर निकले और झुककर अपने कृत्यों से उपजी नाराजगी के लिए माफी मांगी। यह कृत्य भ्रष्टाचार का था जिसकी वजह से दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति को 2017 में अपने पद से हटना पड़ा था।
विज्ञापन


ली की रिहाई के दौरान सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे थे जो उनकी रिहाई के समर्थन व विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। रिहाई के मौके पर ली ने कहा, मैंने अपने लोगों के लिए बड़ी चिंता पैदा की। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पिछले कई महीने जेल में बिताए हैं और इस दौरान अपने कारोबारी फैसले अधिकारियों से मुलाकात के आधार पर करते रहे हैं। वे इसके बाद संवाददाताओं के सवालों का जवाब दिए बिना अपनी कार में बैठक कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed