{"_id":"6000bdd68ebc3e33362a4291","slug":"south-korea-made-defence-policy-to-deal-with-kim-jong","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम जोंग से निपटने के लिए द. कोरिया ने बनाई रक्षा नीति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
किम जोंग से निपटने के लिए द. कोरिया ने बनाई रक्षा नीति
Fri, 15 Jan 2021 03:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, सियोल।
एजेंसी, सियोल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 15 Jan 2021 03:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
उत्तर कोरिया द्वारा अपने परमाणु जखीरे को बढ़ाने के एलान के बाद दक्षिण कोरिया ने भी अपनी सुरक्षा के लिए सैन्य क्षमता को आगे बढ़ाने की बात कही है। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वो उत्तर कोरिया से लांच की जाने वाली मध्यम दूरी की मिसाइलों से बचाव के लिए अपनी सैन्य क्षमता को और अधिक उन्नत बनाएगा।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वह इस साल सबमरीन से लांच की जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का पानी के भीतर ह्युनमू-2बी का परीक्षण करेगा, जिसकी रेंज करीब 500 किलोमीटर है। पिछले साल ही इस मिसाइल का जमीन से परीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
हालांकि दक्षिण कोरिया ने अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो इसके लिए किस तरह के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगा। रक्षा अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण कोरिया इस पूरे प्रायद्वीप में शांति चाहता है। लेकिन अपनी रक्षा और सुरक्षा उसकी सबसे पहली प्राथमिकता है। इसके लिए वो अपने प्रयास निरंतर जारी रखेगा।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने हाल ही में पार्टी की बैठक के दौरान कहा था कि अमेरिका से किसी समझौते पर नहीं पहुंचने के बाद वे अब दोबारा परमाणु हथियारों की ताकत को बढ़ाएंगे।