फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   south Korea command: famous band BTS to serve in army, not exempted from rule

दक्षिण कोरिया का फरमान: मशहूर बैंड बीटीएस सेना में हो शामिल,छूट देने की मांग ठुकराई

Sat, 13 Oct 2018 01:46 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
south Korea command: famous band BTS to serve in army, not exempted from rule
बीटीएस बैंड
दुनिया भर के संगीत प्रेमियों का दिल अपने बेहतरीन गानो से जीतने वाले बैंड बीटीएस को अब दक्षिण कोरियाई सेना में शामिल होना होगा। दरअसल दक्षिण कोरिया में नियम हैं कि हर युवा को 18 से 35 साल के बीच सेना में अपनी सेवा देना अनिवार्य है। इसी नियम के तहत कोरियाई पॉप सिंगर्स को अब साज-आवाज को भूल शस्त्र उठाना होगा। सेना में शामिल हो कर बीटीएस को 21 महीने तक एक सैनिक के तौर पर सेवा देनी होगी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया के इस नियम से छूट पाने के लिए कई व्यवसाय से जुड़े लोगों ने आवेदन किया था। बीटीएस ने अपनी व्यवसायिक व्यस्तता का हवाला दिया था कि कंसर्ट के लिए उन्हे दुनिया भर में भ्रमण करने पड़ता है । इसलिए सेना में शामिल होने के नियम से उन्हे छूट दी जाये। हालांकि पॉप सुपरस्टार्स को 21 महीने तक सैनिक के तौर पर सेवा देने से छूट नहीं मिली लेकिन ऐसे भी कुछ कोरियाई नागरिक हैं जिनकी मांग सरकार ने मान ली।
विज्ञापन


किनको मिली छूट?
देश की सेना में सेवा देने के नियम से कुछ लोगों को सरकार ने छूट दी है जैसे एशियाई खेलों में गोल्ड मैडल जीतने वाली फुटबॉल टीम को छूट मिली, मैडल जीतने वाले एथलीटों को भी छूट मिली हुई है। लेकिन पॉप स्टार्स और फिल्म अभिनेताओं का सेना में जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया में इस नियम को लेकर बहस हो रही है कि क्या पूरे समाज का सेना में जाना जरूरी है? इस सवाल पर कुछ सांसदों और कंसर्ट आयोजकों ने बैंड को सेना से दूर रखने की छूट देने की मांग थी। लेकिन इस मांग को ठुकराते हुए दक्षिण कोरियाई संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्री डो जोंग ह्वान ने कहा कि भले ही हमारे बच्चे दुनिया के चहेते हों, पर इन बच्चों की जिम्मेदारी है कि वे सेना का भी हिस्सा बनें। ह्वान ने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि बीटीएस बैंड को सेना में शामिल होना होगा।

जैसा कि उत्तर कोरिया के साथ लगातार युद्ध की आशंका बनी रहती है, उत्तर कोरिया ने खुद को तैयार रखने के लिए युवाओं का सेना में भर्ती होना अनिवार्य कर दिया । हालांकि इस साल दोनों देशों के रिश्तों में ऐतिहासिक बदलाव आया है, पर युद्ध का संकट अभी भी टला नहीं है। दोनों देश 1950 से 1953 तक लड़े थे। तब एक सैन्य संधि के बाद युद्धविराम हुआ था। 

गौरतलब है कि बीटीएस बैंड यूनिसेफ से भी जुड़ा हुआ है जो वहां प्रस्तुति देने वाला दुनिया का पहला बैंड है। सात कोरियन लड़कों ने 2013 में मिलकर इस बैंड को बनाया था। यह ग्रुप दुनिया में गन बॉयज, बुलेटप्रूफ बॉय स्काउट्स, बियॉन्ड द सीन और बिंटान सोनीओन्डन नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में यूनिसेफ में इस बैंड के सदस्यों ने भाषण दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed