फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea closes schools in Greater Seoul seeing hike in Coronavirus cases

Covid-19: बढ़ते मामलों को देखते हुए दक्षिण कोरिया ने ग्रेटर सियोल में बंद किए स्कूल

Wed, 26 Aug 2020 11:08 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 26 Aug 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
South Korea closes schools in Greater Seoul seeing hike in Coronavirus cases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

दक्षिण कोरिया ने ग्रेटर सियोल क्षेत्र के सभी स्कूल और किंडरगार्टेन को बंद करने का निर्देश दिया है। यह फैसला वहां कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। ग्रेटर सियोल में पिछले दो सप्ताह में करीब 200 छात्र और कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश में 11 सितंबर तक दूरस्थ शिक्षा (रिमोट एजुकेशन) चलती रहेगी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि देश कोरोना वायरस के राष्ट्रव्यापी प्रकोप की कगार पर खड़ा है। ग्रेटर सियोल इलाके में करीब 2.5 करोड़ लोग रहते हैं। अब यहां के सभी छात्र ऑनलाइन माध्यम से पढ़ेंगे। कोरिया टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार उन स्कूलों को जहां 60 से कम छात्र हैं और विशेष शिक्षा वाले स्कूलों को यह चुनने की अनुमति दी गई है कि वह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करें या नहीं।
विज्ञापन



यहां अधिकतर स्कूल 20 मई से एक जून के बीच खुलने शुरू हुए थे जब देश में कोविड-19 के मामलों में गिरावट देखी गई थी। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार दक्षिण कोरिया में अब तक कोविड-19 के 17,945 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा इस महामारी की वजह से यहां अब तक 310 लोगों की मौत हुई है। दक्षिण कोरिया में कोविड-19 नियंत्रण की काफी सराहना हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, हाल के सप्ताहों में यहां खासकर ग्रेटर सियोल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। मंगलवार को दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 280 नए मामले सामने आए थे। यहां पहली बार सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने का आदेश दिया गया है। चर्च, नाइट क्लब और कैरिओके बार भी बंद कर दिए गए हैं। सरकार ने कहा है कि मामले बढ़ते रहे तो सोशल डिस्टेंसिंग को भी अनिवार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed