{"_id":"5d37ac7d8ebc3e6cac6474e3","slug":"south-korea-cautioned-the-russian-planes-entering-the-air-border-by-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कोरिया ने हवाई सीमा में घुसे रूसी विमानों को चेताया, गोलियों से किया ताबड़तोड़ हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण कोरिया ने हवाई सीमा में घुसे रूसी विमानों को चेताया, गोलियों से किया ताबड़तोड़ हमला
Wed, 24 Jul 2019 06:25 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 24 Jul 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
दक्षिण कोरिया ने उसकी हवाई सीमा में घुसे रूसी विमानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए चेतावनी दी है। दक्षिण कोरिया का कहना है कि उसने देश की हवाई सीमा में घुस आए रूसी लड़ाकू विमानों को चेतावनी देते हुए उन पर गोलियों की बौछार कर दीं। वहीं, रूस ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूस के कई लड़ाकू विमान मंगलवार को देश के पूर्वी हिस्से में प्रवेश कर गए। मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरी और चेतावनी के लिए रूसी विमानों पर गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
उसका कहना है कि मंगलवार को ही चीन के लड़ाकू विमानों ने भी देश की हवाई सीमा का उल्लंघन किया। मंत्रालय ने इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि मॉस्को ने हमलों के लिए खुद को जिम्मेदार मानने से इनकार करते हुए इन खबरों को ‘फर्जी’ करार दिया। रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘रूसी वायुसेना इस इलाके में किसी भी मिशन में शामिल नहीं है।’
विज्ञापन