फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea: 300 workers detained after returning from Georgia, action was taken during immigration raid

South Korea: जॉर्जिया से वापस लौटे हिरासत में लिए गए 300 श्रमिक, आव्रजन छापे के दौरान की गई थी कार्रवाई

Fri, 12 Sep 2025 01:41 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: बशु जैन Updated Fri, 12 Sep 2025 01:41 PM IST
सार

चार सितंबर को सवाना के पश्चिम में स्थित हुंडई के विशाल ऑटो प्लांट में निर्माणाधीन बैटरी फैक्टरी में हुई छापेमारी में कुल 475 श्रमिकों को पकड़ा गया, जिनमें से 300 से ज़्यादा दक्षिण कोरियाई थे। दक्षिण कोरिया सरकार की पहल के बाद श्रमिकों को वापस लाया गया।

विज्ञापन
South Korea: 300 workers detained after returning from Georgia, action was taken during immigration raid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

जॉर्जिया में आव्रजन छापे के दौरान हिरासत में लिए गए 300 दक्षिण कोरियाई श्रमिक शुक्रवार को वापस लौट आए। कोरियन एयर का एक चार्टर विमान बोइंग 747-8 आई सियोल के पश्चिम में इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर  श्रमिकों को लेकर उतरा। चेहरे पर मास्क पहने श्रमिक एयरपोर्ट से गुजरे तो अधिकारियों ने उनका तालियां बजाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


चार सितंबर को सवाना के पश्चिम में स्थित हुंडई के विशाल ऑटो प्लांट में निर्माणाधीन बैटरी फैक्टरी में हुई छापेमारी में कुल 475 श्रमिकों को पकड़ा गया, जिनमें से 300 से ज़्यादा दक्षिण कोरियाई थे। अमेरिकी अधिकारियों द्वारा जारी वीडियो में कुछ श्रमिकों के हाथ, टखने और कमर में जंजीरें बंधी दिखाई दे रही थीं। अमेरिकी आव्रजन विभाग ने दावा किया कि ये श्रमिक अवैध रूप से काम कर रहे थे। दक्षिण कोरिया ने इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताई और इसे लेकर अमेरिका सरकार से बात की। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की सरकार ने अमेरिका से श्रमिकों की वापसी की मांग की थी। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने बाद में बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया से यह जानने के लिए वापसी प्रक्रिया रोक दी थी कि क्या कोरियाई लोगों को अपना काम जारी रखने और अमेरिकी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने में मदद करने के लिए वहीं रहने दिया जाना चाहिए या उन्हें वापस दक्षिण कोरिया भेज दिया जाना चाहिए?
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने निर्देश दिया था कि श्रमिकों  को स्वतंत्र रूप से घर लौटने दिया जाए और जो नहीं जाना चाहते, उन्हें जाने की जरूरत नहीं है। इसलिए वापसी प्रक्रिया रोक दी गई और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तदनुसार बदलाव किया गया। एक दक्षिण कोरियाई नागरिक, जिसके रिश्तेदार अमेरिका में रहते हैं, ने अमेरिका में ही रहने का फैसला किया।

श्रमिकों को अटलांटा से 460 किलोमीटर दूर फोल्कस्टन स्थित एक आव्रजन हिरासत केंद्र में रखा गया था। हिरासत केंद्र से रिहा होने के बाद उन्हें चार्टर विमान में सवार होने के लिए बस से अटलांटा ले जाया गया। इसके बाद विमान श्रमिकों को लेकर दक्षिण कोरिया से रवाना हुआ। अमेरिकी प्राधिकारियों ने कहा कि हिरासत में लिए गए कुछ कोरियाई श्रमिक अवैध रूप से अमेरिकी सीमा पार कर आए थे, जबकि अन्य वैध रूप से प्रवेश कर गए थे, लेकिन उनके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी या वे वीजा छूट पर आए थे, जिसके कारण वे काम नहीं कर सकते थे।


हुंडई और एलजी का प्लांट तैयार कर रहे थे श्रमिक
जिस प्लांट पर आव्रजन छापेमारी हुई वह हुंडई और एलजी एनर्जी सॉल्यूशन के बीच एक संयुक्त उद्यम है। यह उन 20 से अधिक प्रमुख औद्योगिक स्थलों में से एक है, जिनका निर्माण दक्षिण कोरियाई कंपनियां वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में कर रही हैं। इनमें जॉर्जिया और कई अन्य राज्यों में अन्य बैटरी कारखाने, टेक्सास में एक सेमीकंडक्टर संयंत्र और फिलाडेल्फिया में एक जहाज निर्माण परियोजना शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed