चीन की चालाकी: विवादित क्षेत्र में सैकड़ों नावें कीं तैनात, चुपचाप कब्जा करने की फिराक में ड्रैगन
ड्रैगन विवादित दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चुपचाप कब्जा करने की फिराक में है। इसी रणनीति और अपनी विस्तारवादी नीति को अपनाते हुए चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर इलाके में मछली पकड़ने वाली सैकड़ों नावों को तैनात कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पड़ोसी राज्य चीन अपनी चालाकियोंसे बाज नहीं आ रहा है। ड्रैगन विवादित दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चुपचाप कब्जा करने की फिराक में है। इसी रणनीति और अपनी विस्तारवादी नीति को अपनाते हुए चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर इलाके में मछली पकड़ने वाली सैकड़ों नावों को तैनात कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन नावों में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिक भी मौजूद हैं, जो क्षेत्र पर कब्जा करने की फिराक में है।
फिलीपींस ने बुधवार को चीन के समक्ष कूटनीतिक विरोध दर्ज कराया। फिलीपींस ने अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दक्षिण चीन सागर चीन ने विवादित जल क्षेत्र में 240 से ज्यादा मछली पकड़ने की नौकाओं को अवैध रूप से तैनात कर दिया है। फिलीपींस के विदेश मंत्रालय ने मनीला स्थित चीनी दूतावास के राजदूत के सामने दक्षिण चीन सागर में अवैध तरीके से मछली पकड़ने की नौकाओं को तैनात करने का विरोध दर्ज कराया। साथ ही चीन सागर में स्थित व्हिट्सन रीफ से चीनी जहाजों को पीछे करने का निर्देश दिया है।
पश्चिमी देशों के विशेषज्ञों के मुताबिक, चूंकि जापान, फिलीपींस, मलेशिया जैसे देशों से इस इलाके को लेकर चीन का विवाद चल रहा है। ऐसे में इन देशों से सीधे युद्ध न करना पड़े, इसलिए चीन ने यह रणनीति अपनाई है।
सैटेलाइट तस्वीरों में नजर आईं नौकाएं
मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने दक्षिणी चीन सागर में स्थित व्हिट्सन रीफ में चीनी जहाजों की सैटेलाइट तस्वीर भी जारी की है, जिसमें सैकड़ों छोटी-छोटी नावें तैरती दिखाई दे रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि नीले रंग की ये नावें चीनी सेना द्वारा नियंत्रित हैं और यह दक्षिणी चीन सागर और उससे आगे के क्षेत्र पर अपने दावों को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है। इससे वह विवादित क्षेत्रों में मौजूदगी दर्ज करवाना चाहता हैै क्योंकि बिना लड़ाई के उसके लिए इन पर कब्जा करना असंभव है।
इतने बड़े पैमाने पर चीनी नौकाएं पहले कभी नहीं देखीं
सिंगापुर में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज के विशेषज्ञों ने कहा कि उन्होंने पहले कभी इतने बड़े पैमाने पर चीनी नौकाओं का ऑपरेशन नहीं देखा है। समुद्री मिलिशिया ने तब सुर्खियां बटोरीं, जब फिलीपींस के कब्जे वाले व्हिट्सन रीफ के आसपास चीन की 200 मछली पकड़ने वाली नौकाओं का जमावड़ा लग गया था।