UK Riots: सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ दक्षिण एशियाई महिलाएं एकजुट, बोलीं- डरे हुए हैं लोग, तुरंत करें समाधान
बयान में कहा गया, हम लिस्टर की एशियाई महिलाएं शहर के लोगों से एक साथ रैली करने और पिछले सप्ताह हमारे समुदायों को बांटने वाली मूर्खतापूर्ण हिंसा का विरोध करने का आह्वान करते हैं।
विस्तार
ब्रिटेन के लिस्टर शहर में हिंसा के खिलाफ दक्षिण एशियाई मूल की महिलाएं एकसाथ सामने आई हैं। उन्होंने शहर की सड़कों पर हुई इस हिंसा को मूर्खतापूर्ण करार दिया। बता दें कि हाल ही में एशिया कप क्रिकेट मैच में भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की भिड़ंत हुई। इसके बाद हिंदू और मुस्लिम समुदायों के लोगों के बीच हिंसा हुई।
लिस्टर में दोनों समुदाय की नेताओं और स्थानीय राजनेताओं ने शहर को काम करने के लिए बेहतरीन जगह बताया और नफरती भरी हिंसा का समाधान करने का आह्वान किया।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिलाएं लिस्टर के टाउन हॉल के बाहर एकत्र हुईं जहां भारतीय मूल की पार्षद रीता पटेल ने एक संयुक्त बयान को पढ़ा। बयान में कहा गया, हम लिस्टर की एशियाई महिलाएं शहर के लोगों से एक साथ रैली करने और पिछले सप्ताह हमारे समुदायों को बांटने वाली मूर्खतापूर्ण हिंसा का विरोध करने का आह्वान करते हैं। हम उन लोगों की निंदा करते हैं जो हमारे शहर में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। आप हमें बांटने में सफल नहीं होंगे।
Leicester, united as one ✊
The official statement from the Women of Leicester below 👇
An incredible turnout and solidarity with my sisters from all communities.
The work to find solutions will continue with women’s voices being heard #womenofleicester pic.twitter.com/cBPy98geW6विज्ञापन विज्ञापन— Rita Patel (@rita_leicester) September 24, 2022
इसमें आगे कहा गया, आपकी दादी, माता, बहनों, मौसी, बेटियों और दोस्तों के रूप में हम सामूहिक एकजुटता के लिए साथ आए हैं। ऐसी हिंसा न होने दें जिसने पिछले हफ्तों में हमारे शहर को त्रस्त कर दिया है और कई लोगों को घायल कर दिया है। पूरा मोहल्ला और परिवार, खासकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अब डर के साए में जी रहे हैं।
बयान को पढ़ते हुए कहा गया, यह समाधान का समय है। इसलिए हम लिस्टर की महिलाएं एक बार फिर से कार्रवाई करने और समुदायों को एकसाथ लाने में शामिल होने के लिए कहते हैं। हम एशियाई मूल की महिलाएं जब लिस्टर में एकजुट होती हैं तो हमें कभी हराया नहीं जा सकता है।