{"_id":"61a727f269e7846b16311874","slug":"south-african-scientists-revealed-omicron-covid-variant","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़कंप: ओमिक्रॉन की आहट से सहमी पूरी दुनिया, नए वैरिएंट को जानकर हैरान थे अफ्रीकी वैज्ञानिक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हड़कंप: ओमिक्रॉन की आहट से सहमी पूरी दुनिया, नए वैरिएंट को जानकर हैरान थे अफ्रीकी वैज्ञानिक
Wed, 01 Dec 2021 01:20 PM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहनंसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहनंसबर्ग
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Wed, 01 Dec 2021 01:20 PM IST
सार
उन्होंने इस वैरिएंट के म्यूटेशन के बारे में जानने के बाद उन्होंने तुरंत अपने एक सहयोगी डनियल अमोको को फोन लगाया जो नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज में जीन सिक्वेंसर थे।
विज्ञापन
चीन में कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज किए गए (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने पूरी दुनिया को सकते में डाल रखा है। दर्जनभर से ज्यादा देशों में इसके मामले सामने आ चुके हैं। इस वैरिएंट से बचने के लिए दुनिया के कई देशों ने अफ्रीकी देशों से आने वाले विमानों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। भारत ने भी विदेशी उड़ानों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। यहां तक कि इस्त्रायल ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया है।
विज्ञापन
एक अंग्रेजी सामाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए लांसेट लैब के प्रमुख रकेल वियना ने कहा कि जब उन्हें इस वैरिएंट के बारे में जानकारी हुई तो हैरान रह गए। इस वैरिएंट में 50 से अधिक म्यूटेशन सामने आ चुके हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी लैब में जब इसकी जीनोम सिक्वेंसिंग की गई तो उस दौरान चौंकाने वाले राज खुले और वैज्ञानिक भी हैरान हो गए ।
विज्ञापन
कई बार बदल चुके हैं म्यूटेंशन
उन्होंने इस वैरिएंट के म्यूटेशन के बारे में जानने के बाद उन्होंने तुरंत अपने एक सहयोगी डनियल अमोको को फोन लगाया जो नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज में जीन सिक्वेंसर थे। समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि म्यूटेशन के बारे में जानने के बाद वो ये नहीं समझ पा रही थीं कि डेनियल को इसकी जानकारी कैसे दी जाए। काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने डेनियल को इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
नए वैरिएंट मिलने से पूरी दुनिया दहशत में
दक्षिण अफ्रीका में मिले इस वैरिएंट से पूरी दुनिया दहशत में है। इस घातक वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बाद कई देशों ने दोबारा से प्रतिबंध लगाने की शुरुआत की। डेनियल ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस वैरिएंट के करीब आठ विभिन्न सैंपल की जांच की। इन सभी सैंपल्स को वियना की लैब में जांच के लिए भेजा गया है।