फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa supports court decision Prez Ramaphosa said this is first step towards justice

ICJ: अदालत के फैसले पर दक्षिण अफ्रीका ने जताई खुशी, रामाफोसा ने कहा- यह न्याय की ओर पहला कदम

Sat, 27 Jan 2024 06:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 27 Jan 2024 06:57 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने शुक्रवार शाम एक राष्ट्रीय चैनल पर कहा कि अदालत के फैसले में अंतरराष्ट्रीय कानून, मानवाधिकार सबसे ऊपर रहे। यह न्याय की जीत है। राष्ट्रपति ने कहा कि आईसीजे का फैसला गाजा के नागरिकों के लिए न्याय सुनिश्चित करने का पहला कदम है।

विज्ञापन
South Africa supports court decision Prez Ramaphosa said this is first step towards justice
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले के बाद दक्षिण अफ्रीका का बयान सामने आया है। अफ्रीका ने इस्राइल पर लगाए गए नरसंहार के आरोपों को सही ठहराया है। वहीं, इस्राइल ने अदालत के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने इसे अपमान जनक बताया है। बता दें, इस्राइल पर गाजा में नरसंहार करने का आरोप लगाते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अदालत का रुख किया था। अफ्रीका ने युद्ध विराम की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने गाजा में युद्ध विराम का आदेश देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

राष्ट्रीय चैनल पर रामाफोसा ने किया संबोधित
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने शुक्रवार शाम एक राष्ट्रीय चैनल पर कहा कि अदालत के फैसले में अंतरराष्ट्रीय कानून, मानवाधिकार सबसे ऊपर रहे। यह न्याय की जीत है। राष्ट्रपति ने कहा कि आईसीजे का फैसला गाजा के नागरिकों के लिए न्याय सुनिश्चित करने का पहला कदम है। हमने जब कोर्ट का रूख किया तो कई लोगों ने हमें कहा कि हम अपने काम से काम करें। कुछ ने कहा कि यह हमारा काम नहीं है। हम भी रंगभेद के शिकार थे। हमने हमलों को अनुभव किया है। हमने इस परेशानी को झेला है। रंग के संघर्ष में हमारे कई लोगों की मौत हो गई। कई लोगों को निर्वासित कर दिया गया। हम निष्क्रिय नहीं हो सकते। हम सभी की स्वतंत्रता के लिए खड़ें हैं। हम न्याय के लिए खड़े हैं।

विज्ञापन

इस्राइल ने की आलोचना
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अदालत के फैसले के बाद शुक्रवार को कहा कि हम अपने लोगों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे लोगों और देश की सुरक्षा के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे हम उठाएंगे। हर देश की तरह इस्राइल को भी अपनी अखंडता की रक्षा करने का बुनियादी अधिकार है। इस्राइल फलस्तीनियों के खिलाप नरसंहार कर रहा है, यह दावा सरासर गलत है। यह अपमानजनक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed