{"_id":"5d2d22ef8ebc3e6d0a3def8a","slug":"south-africa-s-zuma-denies-having-broken-law-with-gupta-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्ता परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए कभी नहीं तोड़ा कानून : पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गुप्ता परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए कभी नहीं तोड़ा कानून : पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा
Tue, 16 Jul 2019 06:35 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,जोहानिसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,जोहानिसबर्ग
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 16 Jul 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा से सोमवार को भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ की गई। इस दौरान उन्होंने दोहराया कि उन्होंने गुप्ता परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए कभी भी कोई कानून नहीं तोड़ा। जूमा पर आरोप है कि उन्होंने अपने कारोबारी मित्रों को सत्ता में रहते हुए मदद पहुंचाई है, जिनमें भारतीय मूल के कारोबारी गुप्ता परिवार का नाम सबसे आगे है।
विज्ञापन
जूमा ने भ्रष्टाचार रोधी इकाई के प्रश्नों के जवाब में कहा, मैंने उनके (गुप्ता परिवार) लिए कभी कानून नहीं तोड़ा और न कभी उन्हें फायदा पहुंचाने की कोशिश की। गुप्ता परिवार से मेरी सिर्फ पारिवारिक नजदीकी ही है।
विज्ञापन
उन्होंने यह आरोप राजनीति से प्रेरित बताए। उनके वकील ने जांचकर्ताओं को कहा कि उन पर लगे आरोप पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं। जूमा अपने ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ 15 से 20 जुलाई के बीच साक्ष्य देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोप के बाद जूमा की पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस ने फरवरी 2018 में उन्हें पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था। उन पर आरोप है कि नौ साल तक सत्ता में रहने के दौरान उनके कारोबारी मित्रों ने देश के संसाधनों का दुरुपयोग किया और सरकारी नियुक्तियों में भी हस्तक्षेप किया।