फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa returnee is US' first confirmed case of Omicron coronavirus variant in California, says Dr Anthony Fauci

Omicron Variant: अमेरिका में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला, दक्षिण अफ्रीका से लौटा शख्स पाया गया संक्रमित  

Thu, 02 Dec 2021 06:23 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Thu, 02 Dec 2021 06:23 AM IST
सार

इस व्यक्ति का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका था और उसमें हल्के लक्षण नजर आए थे जिसमें अभी सुधार हो रहा है। 

विज्ञापन
South Africa returnee is US' first confirmed case of Omicron coronavirus variant in California, says Dr Anthony Fauci
Omicron variant - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब इसने अमेरिका में भी दस्तक दे दी है। दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन के लक्षण दिखे हैं। अमेरिका में ओमिक्रॉन का यह पहला मामला है। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका से कैलिफोर्निया लौटा था शख्स
अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथोनी फौसी का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका से कैलिफोर्निया लौटे व्यक्ति में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का पहला पुष्ट मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका था और उसने हल्के लक्षणों का अनुभव किया जिसमें अभी सुधार आ रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, अमेरिका में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आने के बाद व्हाइट हाउस ने एक बयान में अमेरिकियों से कोविड वैक्सीन और बूस्टर डोज लेने की अपील की है। 
 

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने किया आगाह
दुनिया भर के विभिन्न देशों में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 23 देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस देखने को मिल चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा है कि विश्व स्वास्ठ्य संगठन के 6 में से पांच क्षेत्रों से अब तक 23 देशों से ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आ गए हैं। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अधनोम ने यह भी आशंका जताई है कि यह वैरिएंट अभी कहीं ज्यादा देशों में फैलेगा। 


दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण बेकाबू
कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पहचान के बाद से दक्षिण अफ्रीका में कोविड से संक्रमण के मामलों में 403 फीसदी की भयानक वृद्धि हुई है। इसके अलावा संक्रमण दर भी 10 फीसदी के पार हो गई है। वहीं, अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों में 87 फीसदी को टीका नहीं लगा है।

दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ अब्दुल-करीम ने बताया कि सप्ताह के अंत तक 10,000 से अधिक दैनिक संक्रमण के मामले सामने आ सकते हैं, जिससे अगले दो से तीन सप्ताह में अस्पतालों पर भारी दबाव पड़ सकता है। उन्होंने वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए भीड़ भरे आयोजनों को रोकने की सलाह देते हुए कहा कि सुपर-स्प्रेडिंग की स्थिति हालात को नियंत्रणसे बाहर कर सकती है।

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed