फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SOUTH AFRICA indian origin woman faking her kidnapping arrest charged

South Africa: दक्षिण अफ्रीका में पति से पैसे ऐंठने के लिए भारतीय मूल की महिला ने चली ऐसी चाल, हो सकती है जेल

Fri, 07 Apr 2023 09:23 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 07 Apr 2023 09:23 AM IST
सार

पुलिस ने जांच की तो पाया कि फिरोजा फोन आने से कुछ समय पहले पीटरमारिट्जबर्ग इलाके के एक कैसिनो में दिखाई दी थी। इसके बाद पुलिस ने फिरोजा की लोकेशन का पता लगाया।

विज्ञापन
SOUTH AFRICA indian origin woman faking her kidnapping arrest charged
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में एक भारतीय मूल की महिला ने अपने पति से पैसे लेने के लिए ऐसी योजना बनाई कि महिला को अब इसके लिए जेल भी हो सकती है। दरअसल महिला ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और अपने पति से फिरौती की मांग कर डाली। हालांकि पुलिस की जांच में महिला पकड़ी गई और अब उस पर आरोप तय कर मुकदमा चलाया जाएगा। ऐसे में महिला को ज्यादा चालाकी भारी पड़ गई है कि अब अगर महिला अदालत में दोषी पाई जाती है तो उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
47 वर्षीय फिरोजा बी जोसेफ के पति को सोमवार को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें उन्हें बताया गया कि उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया है और महिला को छोड़ने के बदले में 20 लाख रैंड यानी कि भारतीय मुद्रा में करीब 90 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इसके बाद महिला के पति को एक और फोन आया, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि अगर जल्द फिरौती की रकम नहीं पहुंचाई गई तो महिला की जान भी जा सकती है। 
विज्ञापन


पुलिस की जांच में पकड़ी गई
इस पर फिरोजा के पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो पाया कि फिरोजा फोन आने से कुछ समय पहले पीटरमारिट्जबर्ग इलाके के एक कैसिनो में दिखाई दी थी। इसके बाद पुलिस ने फिरोजा की लोकेशन का पता लगाया और उसे एक होटल के कमरे से बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने ही अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। महिला ने होटल में फर्जी नाम से कमरा बुक कराया और वहां आराम से रह रही थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी ज्वैलरी चोरी हो गई है। हालांकि जांच में ज्वैलरी भी महिला के पास से बरामद कर ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी क्यों गढ़ी? फिलहाल पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है और महिला से पूछताछ कर रही है। महिला पर आरोप तय कर दिए गए हैं लेकिन उसे अगली सुनवाई तक के लिए जमानत दे दी गई है। अब कोर्ट 7 जून को इस मामले में सुनवाई करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed