फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   south africa four story temple collapses Two died more people trapped under rubble

South Africa: दक्षिण अफ्रीका में निर्माणाधीन मंदिर गिरने से दो लोगों की मौत; मलबे में कई लोग फंसे

Sat, 13 Dec 2025 07:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डरबन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 13 Dec 2025 07:36 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में एक निर्माणाधीन मंदिर के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। अभी भी मलबे में कई लोगों को दबे होने की आशंका है। फिलहाल मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य चल रहा है। 

विज्ञापन
south africa four story temple collapses Two died more people trapped under rubble
दक्षिण अफ्रीका में गिरा निर्माणाधीन मंदिर - फोटो : फेसबुक/

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के डरबन के उत्तर में स्थित रेडक्लिफ इलाके में शुक्रवार दोपहर को चार मंजिला मंदिर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में कई लोग दबे हैं, जिन्हें बचाने के लिए अभियान चल रहा है। मुश्किल हालात के बीच, मलबे में सावधानी से ड्रिल करके जिंदा लोगों को ढूंढने की कोशिश हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक मजदूर की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कंक्रीट का एक ढांचा मंदिर पर डाला जा रहा, जिससे पूरा ढांचा गिर गया और पूरी साइट गिर गई।  
विज्ञापन


मलबे में कई लोग फंसे
मलबे में कितने लोग फंसे हुए हैं, यह जानकारी नहीं मिल सकी है। बचावकर्मी लोगों को बचाने में जुटे हैं। इस बीच, एक 54 साल के व्यक्ति, जो अपने परिवार के साथ मंदिर आए थे, घटना के बारे में सुनने के बाद उन्हें जोरदार कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई। ईथेक्विनी (पहले डरबन) की नगर पालिका ने कहा कि मंदिर बनाने के लिए किसी बिल्डिंग प्लान को मंजूरी नहीं दी गई है और इसका निर्माण गैर-कानूनी तरीके से हो रहा था।
विज्ञापन


दो साल पहले शुरू हुआ था मंदिर का निर्माण
अहोबिलम टेम्पल ऑफ प्रोटेक्शन के नाम से मशहूर, इस मंदिर को एक गुफा जैसा बनाया जा रहा था, जिसमें भारत से लाए गए पत्थरों और उस जगह से खोदे गए पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन पत्थरों को पहली मंजिल पर प्लास्टर किया जा रहा था। मंदिर बनाने वाले परिवार ने कहा कि निर्माण का काम लगभग दो साल पहले शुरू हुआ था और पूरा होने के बाद, इसमें दुनिया की सबसे बड़ी भगवान नरसिंहदेव की मूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pakistan: पाकिस्तान में पहली बार संस्कृत, गीता पढ़ेंगे बच्चे, पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed