फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa floods 400 killed, 40 thousand homeless

द.अफ्रीका में एक और तबाही: 400 की मौत, 4000 घर तबाह, 40 हजार लोग बेघर, हर तरफ बाढ़ का कहर ही कहर

Mon, 18 Apr 2022 09:05 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 18 Apr 2022 09:05 AM IST
सार

क्वाजुलु-नताल प्रांत व डरबन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 443 हो गई है। करीब चार हजार घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। 40 हजार लोग बेघर हैं और 13,500 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसके अलावा 58 अस्पतालों को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
South Africa floods 400 killed, 40 thousand homeless
भीषण बाढ़(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना जैसी आपदा से दक्षिण अफ्रीका उभरना शुरू ही हुआ था कि यहां एक और तबाही शुरू हो गई है। अब दक्षिण अफ्रीका बाढ़ की चपेट में है। क्वाजुलु-नताल प्रांत व डरबन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 443 हो गई है। करीब चार हजार घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। 40 हजार लोग बेघर हैं और 13,500 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसके अलावा 58 अस्पतालों को भी नुकसान पहुंचा है। कंपनी नेटकेयर 911 के शॉन हर्बस्ट ने बताया, दुख की बात है कि अभी भी घरों से शव बरामद किए जा रहे हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में शव ज्यादा मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


बुनियादी ढांचे को हुआ बहुत नुकसान 
बाढ़ ने दक्षिण अफ्रीका के कई शहरों के बुनियादी ढांचे को बहुत नुकसान पहुंचाया है। भारी बारिश के कारण यहां सड़कों, स्कूलों, बिजली, सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मौसम सेवा के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रांत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं डरबन इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की ओर से कहा गया है कि पहली बार बाढ़ आने के बाद जीवित बचे लोगों के मिलने की उम्मीद कम है। अब सिर्फ मानवीय सहायता पर ध्यान दिया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ के कारण अब तक 63 लोग लापता हैं। 
विज्ञापन


चार हजार लोगों को राहत कार्य में उतारा गया 
दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर डरबन में बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया है। यहां भी स्कूल, सड़कें, घरों को बहुत नुकसान हुआ है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में चार हजार लोगों को राहत कार्य में लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इससे ज्यादा भयानक बाढ़ नहीं देखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed