फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa considers letting women have multiple husbands news in Hindi

दक्षिण अफ्रीका: महिलाओं को कई पति रखने की अनुमति देने की तैयारी में सरकार, हंगामा

Tue, 29 Jun 2021 06:02 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 29 Jun 2021 06:02 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका दुनिया के सबसे उदार संविधान वाले देशों में से एक है और बहुविवाह की अनुमति देता है।

विज्ञापन
South Africa considers letting women have multiple husbands news in Hindi
Representative Image - फोटो : Pixabay

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं को कई पति रखने की अनुमति देने के प्रस्ताव ने देश के रूढ़िवादी वर्ग में हंगामा मचा दिया है। कई प्रस्तावों वाले 'ग्रीन पेपर' को देश के गृह विभाग ने तैयार किया है। इसमें महिलाओं को कई पति रखने की अनुमति देने वाले प्रस्ताव के बारे में कहा गया है कि यह विवाह को अधिक समावेशी बनाने का प्रयास करता है। लेकिन, यह सबसे ज्यादा विवादित साबित हुआ है।

विज्ञापन


अफ्रीकी सरकार ने इस ग्रीन पेपर को लेकर 30 जून तक टिप्पणियां मांगी हैं। बता दें कि इसे अप्रैल में तैयार किया गया था और सुझावों के लिए इसे मई में प्रस्तुत किया गया था। सरकारी दस्तावेज में कहा गया है कि दक्षिण अफ्रीका में विवाह को नियंत्रित करने वाला कानून देश के संविधान के प्रावधानों पर आधारित नहीं है। इसमें आगे कहा गया है कि कानून में कुछ विरासत संबंधी समस्याएं हैं।
विज्ञापन


2019 में शुरू हुई थी प्रस्ताव बनाने की प्रक्रिया
दस्तावेज के अनुसार, 'विवाह नीति का उद्देश्य दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले सभी लोगों के विवाह के नियमन के लिए आधार नीति की स्थापना करना है। सरकार ने इसे लेकर कहा कि ग्रीन पेपर को व्यापक शोध और परामर्श के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें धार्मिक और पारंपरिक नेताओं के साथ मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ भी परामर्श किया गया है। यह प्रक्रिया 2019 में शुरू हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी नेताओं के साथ टीवी स्टार भी विरोध में
इसमें आगे कहा गया है कि मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा है कि इसे  प्रस्ताव को कानूनी मान्यता दी जानी चाहिए। लेकिन विपक्ष इस पर उग्र है। वहीं, रियलिटी टीवी स्टार मूसा मसेलेकु ने भी इस प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि हमारे अस्तित्व की रक्षा करना, हमारी वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी, दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है। आइए हम मिलकर बहुपतित्व पर आपत्ति दर्ज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed