फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sources Said Donald Trump's Team Making List Of Pentagon Officers To Fire

US: ट्रंप की टीम की पेंटागन के अधिकारियों को बर्खास्त करने की योजना; इस शख्स से जुड़े लोगों पर गिर सकती है गाज

Thu, 14 Nov 2024 08:12 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 14 Nov 2024 08:12 AM IST
सार

ट्रंप के सत्ता बदलाव से परिचित दो सूत्रों ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की पांच नवंबर की चुनावी जीत के बाद छंटनी की योजना शुरुआती चरण में है। ट्रंप के शपथ लेते ही प्रशासन में बदलाव देखा जाएगा।

विज्ञापन
Sources Said Donald Trump's Team Making List Of Pentagon Officers To Fire
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेने से पहले ही अपनी नई कैबिनेट तैयार कर ली है। मंत्रियों और अधिकारियों के नाम एलान किए जाने के बाद अब उनकी टीम की नजर पेंटागन पर है। ट्रंप की ट्रांजिशन टीम के सदस्य सेना के अधिकारियों की एक सूची तैयार कर रहे हैं, जिन्हें बर्खास्त किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इन सैन्य अधिकारियों में ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ भी शामिल हो सकता है। 

विज्ञापन


'शपथ लेते ही प्रशासन में बदलाव देखा जाएगा'
ट्रंप के सत्ता बदलाव से परिचित दो सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की पांच नवंबर की चुनावी जीत के बाद छंटनी की योजना शुरुआती चरण में है। ट्रंप के शपथ लेते ही प्रशासन में बदलाव देखा जाएगा। वहीं, सूत्रों में से एक ने पेंटागन में बड़े पैमाने पर बर्खास्तगी पर सवाल उठाया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप पर होगी सबकी नजर
उन्होंने कहा, 'यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप खुद इस योजना का समर्थन करेंगे। हालांकि, अतीत में उन्होंने उन रक्षा नेताओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर तीखी टिप्पणी की है, जो उनकी आलोचना कर चुके हैं। ट्रंप ने अभियान के दौरान जागरूक जनरलों और अफगानिस्तान से 2021 में हुई परेशानी भरी वापसी के लिए जिम्मेदार लोगों को निकालने की बात भी कही है।' हालांकि, ट्रंप अभियान ने इस बयान पर फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्क मिले से जुड़े लोगों पर गिर सकती है गाज
दूसरे सूत्र ने कहा कि आने वाला प्रशासन संभवतः अमेरिकी सैन्य अधिकारियों पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसमें संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के पूर्व अध्यक्ष मार्क मिले से जुड़े लोग भी शामिल हो सकते हैं। दरअसल, पिछले महीने प्रकाशित बॉब वुडवर्ड की पुस्तक 'वॉर' में मार्क मिले (Milley) का एक बयान था, जिसमें उन्होंने ट्रंप को पूरी तरह से फासीवादी कहा था। इस पर पूर्व राष्ट्रपति के सहयोगियों ने ट्रंप के प्रति कथित विश्वासघात का आरोप लगाते हुए आलोचना की थी। 

सूत्र ने कहा, 'मार्क मिले द्वारा नियुक्त और पदोन्नत किए गए हर एक व्यक्ति को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनसे जुड़े लोगों की एक बहुत लंबी सूची है और उन सभी को बर्खास्त किया जाएगा।'

बता दें, संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ में अमेरिकी सेना के सर्वोच्च रैंक वाले अधिकारी शामिल होते हैं और इसमें सेना, नौसेना, मरीन, वायु सेना, राष्ट्रीय रक्षक और अंतरिक्ष बल के प्रमुख शामिल होते हैं।


कैसे मिला बर्खास्तगी का संकेत?
अमेरिकी सशस्त्र बलों के वरिष्ठ नेताओं को बर्खास्त करने की योजना का खुलासा ट्रंप द्वारा अपने रक्षा मंत्री के रूप में पीट हेगथा को चुने जाने के एक दिन बाद हुआ है। हेगथा ने पेंटागन में छंटनी करने की इच्छा का संकेत दिया है। उन्होंने अपनी 2024 की पुस्तक 'द वॉर ऑन वॉरियर्स: बिहाइंड द बिट्रेयल ऑफ द मेन हू कीप अस फ्री' में कहा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका के अगले राष्ट्रपति को पेंटागन के वरिष्ठ नेतृत्व में बदलाव करने की आवश्यकता है ताकि हम अपने देश की रक्षा करने और अपने दुश्मनों को हराने के लिए तैयार हो सकें। बहुत से लोगों को बर्खास्त करने की आवश्यकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed