{"_id":"5fc1b4a635af5d7117525329","slug":"somalia-suicide-bomber-blew-himself-up-in-ice-cream-parlour-in-mogadishu-killing-seven-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आत्मघाती हमला, सात लोगों की मौत, आठ घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आत्मघाती हमला, सात लोगों की मौत, आठ घायल
Sat, 28 Nov 2020 08:38 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशु
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशु
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 28 Nov 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
आत्मघाती हमला (फाइल फोटोो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक आइसक्रीम शॉप पर शनिवार को आत्मघाती विस्फोट हो गया। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। हमले की जिम्मेदारी अलकायदा से जुड़े इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने ली है। हमला अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा सचिव क्रिस्टोफर मिलर के दौरे के कुछ ही घंटे बाद हुआ है। मिलर मोगादिशु में स्थित अमेरिकी राजदूत और सैन्य कर्मचारियों से मिलने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
सोमालिया सरकार के प्रवक्ता सलाह उमर हसन ने इस आत्मघाती हमले की पुष्टि की है। सरकार के अनुसार इसमें सात लोगों की मौत हो गई है जबकि आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। बता दें कि अल शबाब आतंकी संगठन पहले भी सोमालिया की राजधानी में आतंकी हमलों को अंजाम देता रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोहम्मद दाहिर का कहना है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि बुरी तरह से जख्मी लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इस आतंकी संगठन ने इसी साल अगस्त महीने में राजधानी मोगादिशु में आतंकी हमले को अंजाम दिया था। आतंकवादियों ने समुद्र किनारे मौजूद एक मशहूर होटल को अपना निशाना बनाया था। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों का मुकाबला किया था। दोनों तरफ से लगभग पांच घंटे तक गोलीबारी होती रही। इसके बाद सुरक्षाबलों को होटल को आतंकियों से मुक्त करवाने में सफलता प्राप्त हुई थी। इसमें पुलिस अधिकारी सहित 16 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन