फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Software Engineer and one other Indian nationals arrested in Pakistan

सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत दो भारतीयों को पाक ने आतंकी होने के शक में किया गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2019 07:34 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: अमित कुमार Updated Mon, 18 Nov 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Software Engineer and one other Indian nationals arrested in Pakistan
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान में दो भारतीय नागरिकों को अवैध घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान मध्य प्रदेश के प्रशांत और तेलंगाना के डारीलाल के रूप में हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ये दोनों पाकिस्तान में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश कर रहे थे। दोनों को पंजाब प्रांत के पूर्वी शहर बहावलपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि इनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे और इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


मीडिया खबरों में दावा किया गया है कि गिरफ्तार दो नागरिकों में से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं इसे आतंकी हमला करने के लिए तो नहीं भेजा गया है। 
विज्ञापन


इससे पहले अगस्त में पाकिस्तानी पुलिस ने पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान शहर से राजू लक्ष्मण नाम के शख्स को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया था। बाद में उसे खुफिया एजेंसियों को सौंप दिया गया था। आरोपों के मुताबिक उसने बलूचिस्तान प्रांत से प्रवेश किया था। पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को भी यहीं से गिरफ्तार करने का दावा किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed