{"_id":"5d8b87428ebc3e015105be5d","slug":"social-media-can-be-used-as-instrument-in-better-functioning-says-narendra-modi-in-new-york","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहतर कार्य संचालन में एक ‘साधन’ के रूप में हो सकता है: पीएम मोदी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहतर कार्य संचालन में एक ‘साधन’ के रूप में हो सकता है: पीएम मोदी
Wed, 25 Sep 2019 09:01 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 25 Sep 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सोशल मीडिया लोकतंत्र का एक शक्तिशाली माध्यम है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशासन संचालन में सोशल मीडिया का इस्तेमाल एक ‘साधन’ के रूप में किया जा सकता है। ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम को संबोधित करने के बाद सवाल-जवाब के सत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह खुद सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक सवाल पर मोदी ने माइकल ब्लूमबर्ग से कहा, ‘उन्हें हैरानी है कि यह सवाल मीडिया क्षेत्र के एक दिग्गज ने किया है।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सोशल मीडिया लोकतंत्र का एक शक्तिशाली माध्यम है। स्थापित मीडिया द्वारा फर्जी खबरों से निपटने की पहल की जा रही है जो उत्साहजनक है।’ पीएम मोदी ने कहा कि कामकाज के बेहतर संचालन के लिए सोशल मीडिया का सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘जो घटनाएं मेरे सामने आई हैं उनके आधार पर मैंने कार्रवाई का आदेश दिया है।’ उन्होंने एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने गुजरात में बाढ़ पीड़ितों का जीवन बचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। सरकार के मुखिया के रूप में वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे करेंगे, इस सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा, वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल कामकाज के बेहतर संचालन के हथियार के रूप में करने के पक्ष में हैं।’ वह खुद इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को यदि सोशल मीडिया पर कोई खबर मिलती है तो उन्हें उसे आगे भेजने से पहले खुद उसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी सूचना को ‘फॉरवर्ड‘ करने के फैशन को प्रौद्योगिकी के जरिए हल किया जा सकता है।