{"_id":"63a97fba8de0e7372a6f609f","slug":"snow-storm-in-japan-leaves-several-dead-normal-life-thrown-out-of-gear-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Snow Storm in Japan: बर्फीले तूफान की चपेट में जापान, 17 लोगों की मौत, कई घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Snow Storm in Japan: बर्फीले तूफान की चपेट में जापान, 17 लोगों की मौत, कई घायल
Mon, 26 Dec 2022 04:34 PM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 26 Dec 2022 04:34 PM IST
सार
सर्दी के मौसम में जापान में भारी बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। जिससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बर्फीले तूफान के कारण अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Heavy snow in Japan
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेरिका की तरह जापान भी बर्फीले तूफान की चपेट में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सर्दी के मौसम में जापान में भारी बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। जिससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बर्फीले तूफान के कारण अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और 90 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, भीषण सर्दी के बीच बीते एक सप्ताह से जापान के उत्तरी हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है। अधिकांश सड़कें बर्फ की चादर से ढक गई है, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। डिलीवरी सेवाएं भी बुरी तरह बाधित हुई हैं। शनिवार तक 11 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
लोगों से बर्फ हटाने के दौरान सावधानी बरतने की अपील
आपदा प्रबंधन एजेंसी ने सोमवार को बताया कि क्रिसमस के अवसर पर बीते दो दिनों में भारी बर्फबारी हुई और सोमवार सुबह तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 पहुंच गई और 93 लोग घायल हुए हैं। इनमें अधिकांश मौतें घर की छतों से बर्फ फिसलने के कारण हुए हादसों में हुई। वहीं स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निवासियों से छतों से बर्फ हटाने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन