{"_id":"5fadb2748ebc3e9bd85a1131","slug":"smoking-ban-in-public-places-in-turkey-due-to-rising-corona-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते तुर्की में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते तुर्की में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध
Fri, 13 Nov 2020 03:38 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, अंकारा
एजेंसी, अंकारा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 13 Nov 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
Smoking ban - सांकेतिक तस्वीर
तुर्की में बढ़ते कोरोना वायरस के चलते सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाया गया है। भीड़भाड़ वाली सड़कों और सार्वजनिक परिवहन स्टॉप पर धूम्रपान पर बृहस्पतिवार से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले जारी किए आदेश के मुताबिक, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आवासीय स्थानों को छोड़कर सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया था, लेकिन कुछ लोग धूम्रपान करते समय फेस मास्क ठीक से नहीं पहनते हैं। ऐसे में 12 नवंबर से भीड़भाड़ वालों इलाकों में धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाना पड़ा।
विज्ञापन
इसके साथ ही मंत्रालय के तरफ से जारी हुए बयान के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी लोगों को मास्क पहनना जरूरी है। बता दें कि तुर्की में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3,99,360 पहुंच गया है, वहीं मौत का आंकड़ा 11,059 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन