{"_id":"5f34a28f8ebc3e61f26e6fa4","slug":"smaller-and-larger-particles-of-coronavirus-can-go-far-in-the-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Effect: हवा में दूर तक जा सकते हैं कोरोना के छोटे व बड़े कण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Coronavirus Effect: हवा में दूर तक जा सकते हैं कोरोना के छोटे व बड़े कण
Thu, 13 Aug 2020 07:46 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 13 Aug 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
कोरोना वायरस की हवा में मौजूदगी संबंधी खुलासों के बाद अब ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि वायरस के छोटे या बड़े कण हवा में लंबी दूरी तय कर सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, ड्रॉपलेट (बड़ी बूंदें) या एरोसोल (सूक्ष्म बूंदें) हवा में फैलकर लोगों को संक्रमित कर सकती हैं।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग की सह शोधकर्ता डॉ. फेलिसिटी मेहेनदाले का कहना है कि गणितीय मॉडल के जरिए पता चला है कि बड़ी या सूक्ष्म बूंदें भी मध्यम आकार की बूंदों के बराबर हवा में दूर तक जा सकती है। हां पीपीई किट से बड़ी या मध्यम बूंदों से बचाव संभव है, लेकिन सूक्ष्म बूंदों से बचना नामुमकिन है।
विज्ञापन
वायरस कैसे फैलता, ये अभी पता नहीं
अमेरिका के इन्फेक्शियस डिसीज विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फॉसी ने हाल ही जामा जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, अब तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि वायरस कैसे फैलता है। इस तरह का कोई भी ठोस अध्ययन अब तक सामने नहीं आया है, जिससे ये स्पष्ट हो सके कि बूंदे छह फुट से अधिक की दूरी तय नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन