{"_id":"637c3471f5806b4e1753edaa","slug":"small-plane-crashes-into-residential-area-in-colombia-eight-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Plane Crash: कोलंबिया के आवासीय इलाके में गिरा विमान, सवार सभी आठ लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Plane Crash: कोलंबिया के आवासीय इलाके में गिरा विमान, सवार सभी आठ लोगों की मौत
Tue, 22 Nov 2022 10:19 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 22 Nov 2022 10:19 AM IST
सार
विमान हादसा कोलंबिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेडेलिन में हुआ। इस विमान ने सोमवार सुबह ओलाया हेरेरा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। एक मकान पर गिरने के पहले पायलट ने निकटस्थ एटीसी को इंजन में खराबी की सूचना दी थी। कुछ ही देर में यह क्रैश हो गया।
विज्ञापन
कोलंबिया में मकान पर गिरा विमान
- फोटो : video grab
विस्तार
कोलंबिया में सोमवार को एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त होकर विमान आवासीय इलाके में जा गिरा। विमान में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विमान हादसा कोलंबिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेडेलिन में हुआ। इस विमान ने सोमवार सुबह ओलाया हेरेरा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। एक मकान पर गिरने के पहले पायलट ने निकटस्थ एटीसी को इंजन में खराबी की सूचना दी थी। कुछ ही देर में यह क्रैश हो गया। घटना स्थल से काले धुएं के घने गुबार उठते देखे गए। मृतकों में छह यात्री व दो चालक दल के सदस्य हैं।
विज्ञापन
मेयर डैनियल क्विंटो के अनुसार हादसा बेलेन रोसेल्स सेक्टर में हुआ। यह दो इंजन वाला पाइपर विमान था, जो मेडेलिन से पिजारो जा रहा था। विमान ने खतरे की सूचना दी, लेकिन वह हवाई अड्डे पर नहीं लौट सका।
विज्ञापन
देखें वीडियो
Se ha presentado el accidente de una avioneta en el sector de Belen Rosales. Todas las capacidades de la administración se han activado para socorrer a las Victimas. pic.twitter.com/Vj5qaJBc8T
— Daniel Quintero Calle (@QuinteroCalle) November 21, 2022
मकान क्षतिग्रस्त, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
विमान जिस मकान पर गिरा वह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसकी ऊपरी मंजिलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मौके पर बिखरी हुई टाइलों और टूटी हुई ईंट की दीवारें नजर आईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
मेडेलिन शहर एंडीज पहाड़ों से घिरी एक संकरी घाटी में स्थित है। इससे पहले 2016 में ब्राजील की चैपेकोएंस फुटबॉल टीम को ले जाने वाला एक विमान शहर के पास पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसमें 16 खिलाड़ियों सहित 77 लोगों में से 71 की मौत हो गई थी।