{"_id":"60b3ece28ebc3e00c759d6ff","slug":"small-plane-cessna-c501-crashes-into-tennessee-lake-in-america-7-people-feared-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: टेनेसी झील में गिरा छोटा विमान, 7 लोगों के मारे जाने की आशंका ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: टेनेसी झील में गिरा छोटा विमान, 7 लोगों के मारे जाने की आशंका
Mon, 31 May 2021 01:22 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, स्मिर्ना
एजेंसी, स्मिर्ना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 31 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
अमेरिका में टेनेसी की झील में शनिवार को एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान में सात लोग सवार थे और सभी के मारे जाने की आशंका जताई गई है। संघीय विमानन प्रशासन ने एक बयान में बताया कि पास के हवाईअड्डे से दिन में 11 बजे उड़ान भरने के बाद ‘सेसना सी501’ विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर स्मिर्ना के पास पर्सी प्रीस्ट झील में गिर गया।
विज्ञापन
रदरफोर्ड काउंटी के दमकल विभाग के कैप्टन जोशुआ सैंडर्स ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दुर्घटना शनिवार देर रात हुई और रदरफोर्ड काउंटी के बचाव दल अब भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उनके अनुसार हादसे सभी के मारे जाने की आशंका है। सैंडर्स ने कहा, हमारा प्रयास अब बचाव अभियान से राहत अभियान में बदल गया है।
विज्ञापन
हम लोग अब पीड़ितों की तलाश नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार की पुष्टि के बिना किसी भी व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया जाएगा। इससे पहले शनिवार को अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तलाश दल को मैदान और झील में विमान का मलबा मिला है जिसकी पहचान हो गई है। अधिकारियों ने विमान के पंजीकरण संबंधी जानकारी जारी नहीं की।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने विमान को झील में गिरते देखा
विमान स्मिर्ना रदरफोर्ड काउंटी हवाईअड्डे से पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे जा रहा था। टेनेसी राजमार्ग गश्त दल ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने विमान को पानी में गिरते देखा था। घटनास्थल पर राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और एफएए दोनों मौजूद हैं।
स्मिर्ना नैशविले के 32 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है। पर्सी प्रीस्ट एक जलाशय है जिसका निर्माण जे. पर्सी प्रीस्ट बांध के कारण हुआ। यह नौकायन और मछली पकड़ने की लोकप्रिय जगह है।