{"_id":"5e1101d08ebc3e87ee3bbf1c","slug":"slogans-of-revenge-from-america-in-iraq-after-death-of-qasem-soleimani","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में गूंजे अमेरिका से इंतकाम लेने के नारे, सुलेमानी की अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इराक में गूंजे अमेरिका से इंतकाम लेने के नारे, सुलेमानी की अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोग
Sun, 05 Jan 2020 02:51 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 05 Jan 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
जनरल कासिम सुलेमानी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक में शनिवार को ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी और इराकी मिलिशिया के डिप्टी कमांडर अबु महदी अल-मुहंदिस के अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार के लिए निकाले गए जुलूस में लोगों ने ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए। ईरान की विशेष यूनिट कुद्स फोर्स के प्रमुख जनरल सुलेमानी की बगदाद हवाई अड्डे के पास अमेरिका ने एक ड्रोन हमले में हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
ग्रीन जोन सरकार और राजनयिक परिसर की तरफ जाने से पहले बगदाद के काजिमिया शहर में जुलूस निकाला गया। यहां होने वाले राजकीय अंतिम संस्कार में कई प्रभावशाली लोग भाग लेने वाले हैं। अंतिम संस्कार में शामिल कई लोगों ने काले कपड़े पहन रखे थे और उनके हाथों में इराकी और ईरान समर्थित मिलिशिया के झंडे भी थे। ये मिलिशिया सदस्य सुलेमानी के वफादार रहे है। बता दें कि 62 वर्षीय जनरल सुलेमानी को ईरान में आयतुल्ला खामेनेई के बाद सबसे ताकतवर माना जाता था। उनका कुद्स फोर्स ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड्स की एक इकाई था जो सीधे-सीधे आयतुल्ला को रिपोर्ट करता है।
विज्ञापन
खामेनेई का संकल्प, हम जरूर लेंगे बदला
जनरल सुलेमानी की हुई हत्या से भड़के ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामनेई ने बदला लेने का संकल्प दोहराया है। खामेनेई ने कहा, ‘धरती के सबसे क्रूर लोगों ने सम्मानीय कमांडर की हत्या की, जिन्होंने दुनिया की बुराइयों और डकैतों के खिलाफ साहस के साथ लड़ाई लड़ी है। उनके निधन से उनका मिशन नहीं रुकेगा, लेकिन जिन अपराधियों ने सुलेमानी और अन्य के खून से अपने हाथ रंगे हैं, उन्हें जरूर एक जबरदस्त अंजाम भुगतने की प्रतीक्षा करनी चाहिए।’
विज्ञापन
इराकी पीएम ने शोक जताया
इराक के प्रधानमंत्री ने शनिवार को पिछले दिनों अमेरिकी हमले में मारे गए ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी और इराकी मिलिशिया कमांडर अबू महदी अल-मुहंसिद के लिए बगदाद में एक शोक जुलूस में भाग लिया। उन्होंने ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत पर शोक जताया। सुलेमानी की मौत पर शनिवार को मातम मनाने के लिए हजारों लोगों के साथ इराकी पीएम अदल अब्दुल मेहदी, मुहंसिद सहयोगी हादी अल-अमेरी, शिया धर्मगुरू अम्मार अल-हकीम, पूर्व प्रमुख नूरी अल-मलिकी और अन्य ईरान समर्थक लोग शामिल हुए।