{"_id":"5d6f9ce78ebc3e93d47d56e3","slug":"six-terrorists-of-islamic-state-terror-group-killed-during-an-encounter-in-balochistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: आईएसआईएस के 6 आतंकी ढेर, एक महिला आतंकी भी शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: आईएसआईएस के 6 आतंकी ढेर, एक महिला आतंकी भी शामिल
Wed, 04 Sep 2019 04:47 PM IST
Prachi Priyam
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 04 Sep 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बुधवार को अचानक छापा मार कर बलूचिस्तान में छिपे आतंकियों के ठिकानों का भंडाफोड़ किया। पाकिस्तान पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट के छह आतंकवादियों को मार गिराया गया, जिसमें एक महिला भी शामिल थी।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक मोहसिन हसन बट ने बताया कि इस ऑपरेशन को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में ईस्टर्न बाइपास के करीब अंजाम दिया गया था, जिसमें बलूचिस्तान प्रांत के एक पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
महानिरीक्षक मोहसिन हसन ने जानकारी दी कि मारे गए आतंकवादी आईएसआईएस के थे। इस दौरान पाकिस्तान के एंटी टेरेरिस्ट फोर्स के आठ जवान भी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छह घंटे तक चले इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, आतंकवाद निरोधक विभाग और एटीएफ की टीम शामिल थी।