फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Six terrorists killed in operation of Pakistan military in Balochistan World News in Hindi

Pakistan: अशांत बलूचिस्तान में पाक सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी, मुठभेड़ में छह आतंकवादी ढेर

Thu, 02 Nov 2023 01:36 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 02 Nov 2023 01:36 AM IST
सार

पाक सेना ने एक बयान में कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद हुए हैं। सभी सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों और निर्दोष नागरिकों की लक्षित हत्या में शामिल थे। 

विज्ञापन
Six terrorists killed in operation of Pakistan military in Balochistan World News in Hindi
पाक आर्मी - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक ऑपरेशन में छह आतंकवादियों का मार गिराया। पाक सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने यह ऑपरेशन मंगलवार देर रात झोब जिले के सांबाजा इलाके में चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें छह आतंकवादी मारे गए। 

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद हुए हैं। सभी सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों और निर्दोष नागरिकों की लक्षित हत्या में शामिल थे। सेना ने कहा है कि अन्य आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए क्षेत्र में अभियान जारी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौत हुई थी। ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से लगा बलूचिस्तान प्रांत आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र बन गया है। प्रतिबंधित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 2022 में सरकार के साथ युद्धविराम तोड़ने के बाद से प्रांत में आतंकी हमले बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में बड़ी संख्या में अफगान हिरासत में, देश से किया निर्वासित
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बुधवार को देश में अवैध रूप से रह रहे हजारों अफगान नागरिकों को हिरासत में लेकर निर्वासित कर दिया। सरकार ने उनके देश छोड़ने की निर्धारित समय सीमा 31 अक्तूबर दी थी। 1 नवंबर से देशभर में यह कार्रवाई शुरू कर दी गई। सरकार ने कहा, यह सफाई नई प्रवासी विरोधी कार्रवाई का हिस्सा है जो सभी गैर-दस्तावेजी या अपंजीकृत विदेशियों को लक्ष्य करती है।

इंपीरियल कॉलेज लंदन देगा भारतीय छात्रों को छात्रवृत्ति
ब्रिटेन के एक प्रमुख विश्वविद्यालय इंपीरियल कॉलेज लंदन ने बुधवार को भारतीय छात्रों के लिए अब तक के सबसे बड़े छात्रवृत्ति कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके तहत अगले तीन वर्ष तक देश के 30 सबसे प्रतिभाशाली छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इंपीरियल कॉलेज लंदन के प्रोफेसर पीटर हेन्स ने कहा, हमें भारतीय वैज्ञानिकों के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू करते हुए बेहद खुशी हो रही है।


भारतीय मूल की नंदिनी दास ने जीता ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार 
भारत में जन्मीं लेखिका नंदिनी दास को उनकी पुस्तक ‘कोर्टिंग इंडिया : इंग्लैंड, मुगल इंडिया एंड द ओरिजिन्स ऑफ एम्पायर’ के लिए 2023 ब्रिटिश अकादमी बुक प्राइज दिया गया है। यह एक नॉन फिक्शन श्रेणी का पुरस्कार है जिसमें विजेता को 25,000 पाउंड (करीब 25 लाख रुपये) की राशि इनाम स्वरूप दी जाती है। दास का नाम मंगलवार शाम को लंदन में ब्रिटिश अकादमी के एक समारोह में विजेता के रूप में घोषित किया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed