फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Six Policeman injured in Shooting in Philadelphia America

अमेरिका में बंदूकधारी ने पुलिसकर्मियों पर बरसायी गोलियां, छह घायल, हमलावर हिरासत में

Thu, 15 Aug 2019 10:35 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 15 Aug 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
Six Policeman injured in Shooting in Philadelphia America
फिलाडेल्फिया में गोलीबारी - फोटो : social media

अमेरिका के फिलाडेल्फिया राज्य में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर पुलिस के कम से कम छह अधिकारियों को घायल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि कई घंटों तक चले गतिरोध के बाद हमलावर को हिरासत में ले लिया गया। 

विज्ञापन


यह गोलीबारी शहर के पड़ोस के इलाके नाइसटाउन में बुधवार को शाम चाढ़े चार बजे (स्थानीय समयानुसार) शुरू हुई थी और इसके बाद करीब आठ घंटे तक गतिरोध बना रहा। 
विज्ञापन


हमलावर एक मकान में छिप कर गोलीबारी कर रहा था। फिलाडेल्फिया पुलिस विभाग (पीपीडी) के प्रवक्ता एरिक ग्रीप ने बृहस्पतिवार को तड़के ट्वीट किया, संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। स्वाट अब भी घर के भीतर खोज-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर ने पुलिस पर उस वक्त गोलियां चलाईं जब वे पड़ोस में किसी को सर्च वारंट थमाने आए हुए थे। फिलाडेल्फिया पुलिस आयुक्त रिचर्ड रॉस जूनियर ने संवाददाताओं से कहा कि घर के भीतर फंसे दो अधिकारियों एवं अन्य तीन को स्वाट टीम ने गतिरोध खत्म होने से कुछ घंटों पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक, शहर के पुलिस आयुक्त ने संदिग्ध की पहचान 36 वर्षीय मॉरिस हिल के तौर पर की है जिसका लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। ग्रीप ने ट्वीट किया, “सभी छह घायल अधिकारियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।


व्हाइट हाउस की प्रधान प्रेस उप सचिव होगन गिडले ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हालात पर नजर रखे हुए हैं। यह घटना अल पासो और डेटन में 24 घंटे के भीतर हुई गोलीबारी की घटनाओं के बाद हुई है, जिनमें 30 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed