फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Six people died and nine thousand affected due to tornado in China

चीन में बवंडर आने से छह की मौत, 9 हजार लोग प्रभावित

Fri, 05 Jul 2019 11:04 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Fri, 05 Jul 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
Six people died and nine thousand affected due to tornado in China
चीन में बवंडर - फोटो : social media

चीन के कईयुआन शहर में आए बवंडर से छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 190 लोग घायल हुए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार बवंडर बुधवार शाम स्थानीय समयानुसार सवा पांच बजे के करीब आया था। और करीब पंद्रह मिनट तक शहर में रहा। 

विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों और मीडिया के अनुसार महज पंद्रह मिनट में ही इससे 250 एकड़ में फैली फसल खराब हो गई और 4300 घरों को नुकसान पहुंचा। इन घरों की दीवारें, खिड़कियां टूट गईं। बवंडर के बाद चली तेज हवाओं के कारण रिहयशी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। जिससे आसपास के इलाके में मलबा फैल गया।   
विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक 55 बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। क्षतिग्रस्त इमारतों से अभी तक 210 लोगों को बचाया गया है। वहीं 1600 से अधिक लोगों को शहर से निकाला गया है। 63 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने प्रभावित लोगों के लिए चार अस्थायी शेल्टर बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में एक साल में 10 से 100 बवंडर आते हैं। साल 2017 में दक्षिणपश्चिमी चीन के युनान प्रांत में बवंडर आया था। बवंडर के कारण शहर में हजारों घरों को नुकसान पहुंचा था। चीनी इतिहास में सबसे घातक बवंडर में से एक साल 2016 में आया था, जिससे 98 लोगों की मौत हो गई और 800 लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed