फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Six people dead and two missing due to landslide in Parbat district Nepal

नेपाल : पर्बत जिले में आए भूस्खलन से छह लोगों की मौत और दो हुए लापता

Sat, 04 Sep 2021 02:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 04 Sep 2021 02:43 AM IST
सार

  • स्थानीय पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार सुबह भारी बारिश के बाद हुआ।
  • हिमालयी राष्ट्र में मानसून फिर से सक्रिय होने से नेपाल के कई जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं

विज्ञापन
Six people dead and two missing due to landslide in Parbat district Nepal
नेपाल में भूस्खलन - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल के पर्बत जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार सुबह हुआ।

विज्ञापन


नेपाल में हर साल मानसून के मौसम में बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं से बढ़ी संख्या में लोगों की मौत होती है। हिमालयी राष्ट्र में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। जिससे देश के कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश हो रही है। इसकी वजह से नेपाल के कई जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि नेपाल में नवलपरासी जिले के बर्दधाट से नारायण घाट के बीच लगा जाम बुधवार को भी नहीं खुल सका। छठवें दिन भी पोखरा मार्ग पर भूस्खलन जारी है। जिसके कारण करीब एक हजार मालवाहक भारतीय और नेपाली ट्रक जाम में फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सीमा पर पहुंचे भारतीय ट्रक चालकों ने सामान नेपाल भंसार और सोनौली के गोदाम में अनलोड करना शुरू कर दिया है। बुधवार छठवें दिन भी बुटवल काठमांडू मार्ग का नहीं खुल सका। परासी जिले के भूमहि के पास सड़क के ऊपर दो फुट पानी बह रहा है। पहाड़ों पर भूस्खलन से आवागमन शुरू करने में देरी हो रही है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद ही आवागमन संचालन हो सकता है।


बीते सात दिनों से लगातार भारी बारिश के कारण नेपाल के नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। साथ ही काठमांडू और पोखरा के मुख्य मार्ग पर भूस्खलन और सड़क डायवर्जन के लिए बनी अस्थाई सड़क बाढ़ के पानी में बह गई। करीब एक हजार भारतीय मालवाहक ट्रक नारायण घाट मुगलिंग बर्दधाट के बीच फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed