फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Six missiles intercepted targeting Irbil Airport in northern Iraq

इराक: एर्बिल हवाई अड्डे को निशाना बनाकर दागी गई छह मिसाइलों को गिराया गया

Thu, 01 Oct 2020 09:49 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बगदाद
पीटीआई, बगदाद Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 01 Oct 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
Six missiles intercepted targeting Irbil Airport in northern Iraq
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तरी इराक में एर्बिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाने के लिए दागी गई कम से कम छह मिसाइलों को गिरा दिया गया। कुर्दिश गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि हवाई अड्डे में अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के सैनिक मौजूद हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी बलों के खिलाफ बढ़ते रॉकेट हमलों से वाशिंगटन और बगदाद के बीच तनाव बढ़ गया है। बयान के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे मिसाइलों को गिराया गया और इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन



कुर्द के दो अधिकारियों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि एक रॉकेट ईरान में प्रतिबंधित ईरानी-कुर्दिश विपक्षी पार्टी के मुख्यालय पर गिरा। बयान के अनुसार रॉकेट निनवा प्रांत में एर्बिल के दक्षिण में स्थित बारटेला से दागे गए थे। ये इलाके ‘पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस’ के ब्रिगेड 30 के अधीन आते हैं। इराक की सेना ने हमलावरों को आतंकवादी समूह बताया और कहा कि एक रॉकेट हसनशाम शिविर के पास गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed