{"_id":"60ca707e8ebc3e2c5e1f79af","slug":"six-members-of-silicon-valley-business-group-charged-with-illegal-earnings","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: सिलिकॉन वैली व्यापार समूह के छह सदस्यों पर अवैध कमाई का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: सिलिकॉन वैली व्यापार समूह के छह सदस्यों पर अवैध कमाई का आरोप
Thu, 17 Jun 2021 03:13 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 17 Jun 2021 03:13 AM IST
सार
- दो भारतवंशी भी शामिल, गोपनीय जानकारी के आधार पर कमाए 17 लाख डॉलर
- दोनों भारतवंशियों के नाम नवीन सूद (49) और नरेश रमैया (41) हैं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में सिलिकॉन वैली ट्रेडिंग रिंग (व्यापार समूह) के छह सदस्यों पर दो स्थानीय प्रौद्योगिकी कंपनियों की गोपनीय कमाई की जानकारी पर कारोबार करके अवैध लाभ कमाने का आरोप लगा है। इन छह सदस्यों में दो भारतीय मूल के अमेरिकी भी शामिल हैं। अमेरिकी सुरक्षा व एक्सचेंज आयोग (एसईसी) ने आरोप लगाया कि इन सदस्यों ने अवैध लाभ से करीब 17 लाख डॉलर कमाए।
विज्ञापन
इस पूरे मामले में दो भारतवंशियों के नाम नवीन सूद (49) और नरेश रमैया (41) आयोग ने बताए। इनके अलावा अन्य सदस्यों में 49 वर्षीय नाथानिएल ब्राउन, 42 वर्षीय बेंजामिन वायलम, 47 वर्षीय मार्कस बैनन और मैथ्यू राउच (47) भी शामिल हैं।
विज्ञापन
आरोपों के मुताबिक, इंफिनेरा कॉर्पोरेशन में सेवाएं देने वाले राजस्व प्रबंधक ब्राउन ने कंपनी की अघोषित तिमाही आय और वित्तीय प्रदर्शन को अपने सबसे अच्छे मित्र बेंजामिन वायलम को अप्रैल 2016 में बताया। इसके बाद 2017 में कंपनी छोड़ दी।
विज्ञापन
वायलम ने इस जानकारी पर कारोबार किया और नवीन सूद को भी इत्तला किया। सूद पर वायलम का छह अंकों का जुए का कर्ज बकाया था। सूद ने कथित तौर पर इसी सूचना से कारोबार किया और अपने तीन दोस्तों मार्कस बैनन, मैथ्यू राउच व नरेश रमैया को भी जानकारी पास की। इन सब पर अवैध तरीके से कारोबार का आरोप है।
प्रतिभूति विनिमय अधिनियम का उल्लंघन
शिकायत के मुताबिक बैनन को अक्तूबर 2016 की शुरुआत में पता चला कि इंफिनेरा और फोर्टिनेट के प्रारंभिक नकारात्मक नतीजे घोषित होने जा रहे हैं। बैनन ने यही सूचना नवीन सूद को दी और दोनों ने व्यापार के लिए इसका इस्तेमाल किया। यह सूचना आगे बढ़ाकर और अधिक मुनाफा कमाया गया।
इसके लिए सभी को सिलिकॉन वैली के अंदरूनी व्यापार समूह की अखंडता तोड़ने का जवाबदेह पाया गया। एसईसी ने सभी पर प्रतिभूति विनिमय अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया।