{"_id":"62e075db7978ad2cdc719e86","slug":"six-killed-in-car-trailer-collision-in-central-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: ईरान में कार-ट्रक की भीषड़ टक्कर, छह लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Accident: ईरान में कार-ट्रक की भीषड़ टक्कर, छह लोगों की मौत
Wed, 27 Jul 2022 04:46 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान [ईरान]
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान [ईरान]
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 27 Jul 2022 04:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
मध्य ईरान में एक सड़क पर दो कारों की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। नैन रेड क्रिसेंट सोसाइटी के प्रमुख मोहम्मद जमानी ने बताया कि नैन-इस्फहान मार्ग पर हुए हादसे में एक कार बायीं ओर मुड़ी और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।
विज्ञापन
जमानी ने कहा कि दुर्घटना में एक यात्री घायल हो गया, दुर्घटना के अन्य कारणों की जांच की जा रही है। आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि ईरान में हर साल यातायात दुर्घटनाओं में 20,000 से अधिक लोग मारे जाते हैं और 200,000 अन्य घायल होते हैं। ड्राइविंग अनुभव की कमी और कारों और सड़कों की कम दक्षता कथित तौर पर शीर्ष कारण हैं।
विज्ञापन