{"_id":"5e0003c58ebc3e87ff46cb5a","slug":"six-killed-13-injured-in-three-floor-apartment-fire-in-las-vegas","type":"story","status":"publish","title_hn":"लास वेगास में तीन मंजिला अपार्टमेंट में आग लगने से छह की मौत, 13 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लास वेगास में तीन मंजिला अपार्टमेंट में आग लगने से छह की मौत, 13 घायल
Mon, 23 Dec 2019 05:31 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 23 Dec 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के लास वेगास में तीन मंजिले अपार्टमेंट में शनिवार को आग लग जाने से छह लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। इसमें कुछ लोग धुंए से बचने के लिए ऊपर से कूद गए। जांचकर्ताओं ने बताया कि लास वेगास के टूरिस्टी फ्रीमोंट स्ट्रीट जिले से कुछ ही दूरी पर इस अपार्टमेंट के प्रथम तल के स्टोव से आग लग गई।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता टिम जीमांस्की ने बताया कि मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया और खिड़कियां से पहले से ही कूद रहे या लटके हुए लोगों को बचाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि 16 फीट ऊंचा या उससे अधिक ऊंचा आग की लपटें घातक हो सकती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 13 लोग घायल हो गए। इनमें से अधिकतर धुएं के कारण बीमार हैं। कई घायलों को मामूली चोटें आई हैं। प्रवक्ता ने कहा कि अपार्टमेंट में तीन लोग मृत पाए गए हैं। कोई अग्निशमन कर्मी घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन